फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   Korba News ›   Act of drug addict father killed three year old child

Korba: नशेड़ी पिता की करतूत, तीन साल के बच्चे को उतारा मौत के घाट,गला रेतकर खुद को भी किया घायल

Fri, 08 Sep 2023 01:10 PM IST
Digvijay Singh अमर उजाला नेटवर्क, कोरबा
अमर उजाला नेटवर्क, कोरबा Published by: Digvijay Singh Updated Fri, 08 Sep 2023 01:10 PM IST
सार

परिजनों की सूचना पर मौके पर पहुंची पलिस ने घायल को जिला अस्पताल के लिए रवाना किया। वहीं बच्चे के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा। 

विज्ञापन
Act of drug addict father killed three year old child
मामले में जांच पड़ताल करती पुलिस - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

कोरबा जिले में कलयुगी पिता की करतूत सामने आई है। जहां नशे की हालत में तीन साल के मासूम बेटे का गला रेत कर उसे मौत के घाट उतार दिया। बेटे की हत्या के बाद उसने खुद के गले में वार कर घायल कर लिया। घटना के बाद इलाके में हड़कंप मच गया और इसकी सूचना 112 और पुलिस को दी गई। सूचना पाकर मौक पर  पहुंची पुलिस ने मासूम के शव को पोस्टमार्टम के लिए जिला मेडिकल कॉलेज भेजा। वहीं घायल को अस्पताल में भर्ती कराया जहां जिंदगी और मौत से जूझ रहा है।

विज्ञापन


मामला बालको थाना क्षेत्र के अंतर्गत ग्राम पंचायत बेला के गहनिया खेतार की है जहां 38 वर्षीय अमर सिंह मांझी निवास करता है जहां रात लगभग 9:00 बजे नशे की हालत में घर पहुंचा इसके बाद उसका छोटा बेटा तीन वर्षीय मासूम पवन मांझी उसके साथ खेल रहा था। इसी दौरान बच्चा कुछ मांगने जिद करने लगा। इसके बाद कलयुगी पिता ने घर पर रखे धारदार हथियार से गला रेतकर मौत के घाट उतार दिया। इस दौरान बच्चे की चीख सुनकर घर के अन्य सदस्य पहुंचे जिसे देखकर सभी की रोंगटे खड़े हो गए। इस घटना के बाद नशेड़ी पिता ने खुद के गले पर धारदार हथियार से घायल कर लिया। परिजनों की सूचना पर मौके पर पहुंची पलिस ने घायल को जिला अस्पताल के लिए रवाना किया। वहीं बच्चे के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा। 

विज्ञापन

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed