फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   Korba News ›   A CRPF jawan created a ruckus under the influence of alcohol

कोरबा: सीआरपीएफ जवान ने शराब के नशे में जमकर मचाया उत्पात, लोगों के साथ की मारपीट

Fri, 31 Oct 2025 11:28 AM IST
विजय पुंडीर अमर उजाला नेटवर्क, कोरबा
अमर उजाला नेटवर्क, कोरबा Published by: विजय पुंडीर Updated Fri, 31 Oct 2025 11:28 AM IST
सार

कोरबा जिले के बांकी मोंगरा थाना के शक्ति चौक कॉलोनी में एक सीआरपीएफ जवान हेमंत सिंह ने शराब के नशे में जमकर उत्पात मचाया। जवान ने मोहल्ले में बोरिंग चलाने को लेकर विवाद शुरू किया और लोगों के साथ मारपीट की।

विज्ञापन
A CRPF jawan created a ruckus under the influence of alcohol
सीआरपीएफ जवान ने शराब के नशे में जमकर मचाया उत्पात - फोटो : वीडियो ग्रैब

विस्तार

कोरबा जिले के बांकी मोंगरा थाना के शक्ति चौक कॉलोनी में एक सीआरपीएफ जवान हेमंत सिंह ने शराब के नशे में जमकर उत्पात मचाया। जवान ने मोहल्ले में बोरिंग चलाने को लेकर विवाद शुरू किया और लोगों के साथ मारपीट की।

विज्ञापन


इस घटना का वीडियो वायरल होने के बाद पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक नीतिश ठाकुर ने बताया कि आरोपी जवान के खिलाफ मामला दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जा रही है। आरोपी हेमंत सिंह सीआरपीएफ कोबरा कमांडो में पदस्थ हैं।
विज्ञापन


जवान हेमंत सिंह का विवाद पड़ोस में ही रहने वाले अशोक कुमार के परिवार के साथ हुआ। बताया जा रहा है कि जवान शराब के नशे में पहुंचा इसके बाद अशोक कुमार के घर पर पत्थरबाजी करने लगा परिवार जब बाहर निकला तब उनके साथ गाली-गलौज करते हुए मारपीट करने लगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


घटना की जानकरी 112 और बांकी मोंगरा थाना पुलिस को दी गई। मौके पर पहुच लड़ाई शांत कराई और शिकायत दर्ज करने को कहा। इस मामले में बाकी मोगरा थाना पुलिस ने शिकायत पर हेमंत के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है और आगे की जांच जारी है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed