फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   Korba News ›   70 year old woman committed suicide by hanging herself Mundri was troubled by financial crisis in korba

Korba: 70 वर्षीय महिला ने फांसी लगाकर की खुदकुशी, आर्थिक तंगी से परेशान थी मुंदरी, मरने से पहले कहती थी ये बात

Sun, 14 Jan 2024 01:47 PM IST
Digvijay Singh अमर उजाला नेटवर्क, कोरबा
अमर उजाला नेटवर्क, कोरबा Published by: Digvijay Singh Updated Sun, 14 Jan 2024 01:47 PM IST
सार

बालको नगर से तीन किलोमीटर दूर दोन्द्रों गांव में मुंदरी कंवर ने फांसी लगाकर जान दे दी। इस घटना के बाद परिवार में कोहराम मच गया परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल है। आसपास पड़ोसियों की भीड़ एकत्रित हो गई। 

विज्ञापन
70 year old woman committed suicide by hanging herself Mundri was troubled by financial crisis in korba
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : ANI

विस्तार

कोरबा के बालको नगर पुलिस थाना क्षेत्र के दोन्द्रों गांव में एक जनजातीय परिवार की वरिष्ठ महिला ने खुदकुशी कर ली। उसे घर के एक कमरे में फांसी के फंदे पर लटका देखा गया। गांव में अपने तरह का यह सबसे अलग घटनाक्रम रहा है। स्थानीय पुलिस ने सूचना मिलने पर मर्ग कायम किया है। इस मामले में इस प्रकार की बातें की जा रही है कि घर की दयनीय आर्थिक स्थिति ने महिला को काफी परेशान कर रखा था।

विज्ञापन

 

बालको नगर से तीन किलोमीटर दूर दोन्द्रों गांव में मुंदरी कंवर ने फांसी लगाकर जान दे दी। इस घटना के बाद परिवार में कोहराम मच गया परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल है। आसपास पड़ोसियों की भीड़ एकत्रित हो गई। इस घटना की जानकारी कोटवार ने पुलिस को दी जहां घटनास्थल पहुंच कर जांच शुरू की।

विज्ञापन

 

घटना की सूचना मिलते ही बालको थाना पुलिस मौके पर पहुंची और शव को फांसी के फंदे से नीचे उतार कर मृतक के परिजनों का बयान दर्ज किया गया। परिजनों ने बताया कि आर्थिक तंगी के चलते बुजुर्ग महिला ने एक घातक कदम उठाया है फिलहाल इस पूरे मामले में शव का पोस्टमार्टम कराकर पीएम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत का स्पष्ट कारण पता चल सकेगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed