फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   Korba News ›   66 liters of raw liquor seized 600 kg Mahua Lahan recovered in Korba

Korba: 66 लीटर कच्ची शराब जब्त, 600 किलो महुआ लहान बरामद, आबकारी विभाग की संयुक्त टीम ने की कार्रवाई

Sun, 19 May 2024 06:23 PM IST
Digvijay Singh अमर उजाला नेटवर्क, कोरबा
अमर उजाला नेटवर्क, कोरबा Published by: Digvijay Singh Updated Sun, 19 May 2024 06:23 PM IST
सार

कोरबा में आबकारी विभाग की संयुक्त टीम ने ताबड़तोड़ कार्रवाई करते हुए शराब के गोरख धंधे में संलिप्त दो महिला सहित पांच लोगों को गिरफ्तार किया। उनकी निशानदेही पर 66 लीटर कच्ची शराब जब्त किया गया।

विज्ञापन
66 liters of raw liquor seized 600 kg Mahua Lahan recovered in Korba
पुलिस की गिरफ्त में आरोपी - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

कोरबा में आबकारी विभाग की संयुक्त टीम ने ताबड़तोड़ कार्रवाई करते हुए शराब के गोरख धंधे में संलिप्त दो महिला सहित पांच लोगों को गिरफ्तार किया। उनकी निशानदेही पर 66 लीटर कच्ची शराब जब्त किया गया। इसके अलावा 600 किलो महुआ लहान बरामद हुआ जिसे शराब बनाने के लिए छिपाकर रखा गया था। मामले में आबकारी एक्ट के तहत कार्रवाई करते हुए आरोपियों को जेल दाखिल कराया गया है।

विज्ञापन


कलेक्टर अजीत बसंत ने शराब सहित मादक पदार्थो के अवैध कारोबार पर रोक लगाने के निर्देश जारी किए हैं। उनके निर्देश को अमलीजामा पहनाने सहायक आयुक्त आबकारी सौरभ बख्शी ने सहायक जिला आबकारी अधिकारी रमेश कुमार अग्रवाल के नेतृत्व में संयुक्त टीम गठित कर दिया है। यह टीम कटघोरा थाना के वार्ड क्रमांक 10 धंवईपुर पहुंची। जहां आबकारी के जवानों ने ग्राहक बनकर शराब की खरीदी की।

विज्ञापन


इस अवैध कारोबार में संलिप्त लोग जवानों को पहचान नही सके। उनके शराब थमाते ही टीम ने दबिश दे दी। टीम ने शराब बनाने और बेचने वाले चमार राय, फूलसिंह धनुहार, दिलहरण व सीमा बाई को पकड़ लिया। इसी तरह ग्राम पोंड़ी निवासी रामचरण व नीरा बाई टीम के हत्थे चढ़ गए। उनकी निशानदेही पर 66 लीटर कच्ची शराब जब्त किया गया, जबकि 600 लीटर महुआ लहान बरामद किया गया। मामले में छत्तीसगढ़ आबकारी अधिनियम की धारा 34 (1) (क, ख, च), 34(2), 59 (क) के तहत कार्रवाई करते हुए आरोपियों को न्यायिक रिमांड पर भेजा गया है। 

विज्ञापन
विज्ञापन


कार्रवाई में जिला सहायक अधिकारी श्री अग्रवाल के नेतृत्व में उनि आशीष उप्पल, सुकांत पांडेय, श्रीमती दीपमाला नागदेव, नारायण कंवर, मुख्य आरक्षक अजय तिवारी, राजीव जायसवाल, संजय गुप्ता, आरक्षक दशराम सिदार, सिमोन मिंज, सुरेश यादव, शिव कुमार वैष्णव, शरीफ खान, हेमप्रकाश डनसेना सहित सैनिकों की सराहनीय भूमिका रही।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed