{"_id":"68f8a34ebb886cfad6037ac5","slug":"50-year-old-man-consumed-poison-while-drunk-in-korba-2025-10-22","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"'कुछ दिन से परेशान थे... कर्जा था': 50 साल के शख्स ने दी जान, पत्नी ने कहा- पता नहीं क्यों उठाया ऐसा कदम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
'कुछ दिन से परेशान थे... कर्जा था': 50 साल के शख्स ने दी जान, पत्नी ने कहा- पता नहीं क्यों उठाया ऐसा कदम
Wed, 22 Oct 2025 02:57 PM IST
अनुज कुमार
अमर उजाला नेटवर्क, कोरबा
अमर उजाला नेटवर्क, कोरबा
Published by: अनुज कुमार
Updated Wed, 22 Oct 2025 02:57 PM IST
सार
छत्तीसगढ़ के कोरबा में एक 50 वर्षीय व्यक्ति ने कथित तौर पर शराब के नशे में जहर का सेवन कर लिया। जिसके बाद इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। यह घटना आर्थिक तंगी और कर्ज के बोझ से जूझ रहे परिवार के लिए एक गहरा सदमा लेकर आई है। पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।
विज्ञापन
युवक ने जहर खाकर दी जान
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
कुसमुंडा थाना क्षेत्र अंतर्गत खमरिया निवासी 50 वर्षीय राजकुमार ने जहर का सेवन कर लिया। जहां परिजनों ने उसे तत्काल नजदीकी स्थित प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र लेकर पहुंचे। लेकिन उसकी हालत गंभीर थी और उसे जिला मेडिकल कॉलेज अस्पताल के लिए रेफर किया गया था। जहां उसकी इलाज के दौरान मौत हो गई।
विज्ञापन
बताया जा रहा है कि राजकुमार बुधवार की सुबह नशे की हालत में घर पहुंचा। इसके बाद सुबह खाना खाने के बाद अपने कमरे में चला गया। उसकी पत्नी और दो बच्चे अपने-अपने काम पर चले गए। जहां घर पर अकेला था। जब उसकी पत्नी खेत से काम कर घर वापस लौटी तो इस दौरान अपने खाट पर पड़ा हुआ था और उल्टी कर रहा था।
विज्ञापन
वहीं खेत में छिड़काव करने वाला कीटनाशक की शीशी नीचे पड़ी हुई थी। उसे तत्काल प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र हरदी बाजार लेकर पहुंचे। जहां डॉक्टरों ने जांच के दौरान हालत गंभीर बताते हुए रेफर कर दिया और उसकी मौत हो गई।
विज्ञापन
मृतक राजकुमार की पत्नी राजकुमारी ने बताया कि उसने यह घातक कदम क्यों उठाया यह समझ से परे है। लेकिन पिछले कुछ माह से उसके पति परेशान चल रहे थे। आवास योजना के अंतर्गत घर बनवाया। लेकिन पर्याप्त राशि नहीं होने के कारण उधार पैसे लेकर घर को बनवाया गया। जहां कर्ज में था। जिसके पास से वह कुछ ज्यादा ही पीने लगे थे। लेकिन ऐसी कौन सी स्थिति आप पड़ी थी कि उसने या कदम उठाया यह जांच का विषय है।
मृतक के दो बच्चे हैं। एक लड़का और एक लड़की है। खेती किसानी और मजदूरी का अपने परिवार का भरण पोषण करते आ रहा था। जिला अस्पताल चौकी प्रभारी विश्व नारायण चौहान ने बताया कि जिला मेडिकल कॉलेज अस्पताल से मिले मेमो के आधार पर बयान दर्ज किया गया है। वहीं आगे की कार्यवाही की जा रही है।