फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   Korba News ›   17 prisoners in district jail kept Navratri fast in Korba

Korba: जिला जेल में बंद 17 कैदियों ने रखा नवरात्री का उपवास, पूजापाठ के लिए जेल प्रबंधन ने किया इंतजाम

Sun, 15 Oct 2023 07:15 PM IST
Digvijay Singh अमर उजाला नेटवर्क, कोरबा
अमर उजाला नेटवर्क, कोरबा Published by: Digvijay Singh Updated Sun, 15 Oct 2023 07:15 PM IST
सार

जिला जेल में बंद कुल 17 कैदियों ने उपवास रखा है जिनमें 14 पुरुष और तीन महिला बंदी शामिल है। व्रत रखने वाले बंदियों की पूजापाठ के साथ ही फलाहार की व्यवस्था जेल प्रबंधन की तरफ से की गई है।

विज्ञापन
17 prisoners in district jail kept Navratri fast in Korba
जेल में पूजा करते कैदी - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

कोरबा में नवरात्र का आगाज होने के साथ ही चारों तरफ शक्ति की उपासना शुरु हो गई है। हर तरफ आस्था की बयार बह रही है। इस बीच जिला जेल में भी जगत जननी मां जगदंबा की आराधना की जा रही है। जिला जेल में बंद कुल 17 कैदियों ने उपवास रखा है जिनमें 14 पुरुष और तीन महिला बंदी शामिल है। व्रत रखने वाले बंदियों की पूजापाठ के साथ ही फलाहार की व्यवस्था जेल प्रबंधन की तरफ से की गई है।

विज्ञापन

जेल अधीक्षक विज्ञानंद सिंह ने बताया कि हर वर्ष नवरात्र में कैदियों के लिए विशेष व्यवस्था की जाती है उपवास रहने वाले कैदियों का डॉक्टर से जांच कराया गया जो फिट है नौ दिनों तक जो उपवास है उनके लिए विशेष फलाहार साबू दाना, केला, दूध की व्यवस्था की गई है एक अलग से पूजा कमरा बनाया गया है जहां सुबह शाम आरती की जाती है।

विज्ञापन

 

नवरात्री की समाप्ती की बाद नौ कन्याओं को भोजन कराने का नियम है। इस संबंध में जेल अधीक्षक ने बताया कि जेल के भीतर नौ कन्याओं को भोजन तो नहीं कराया जा सकता लेकिन जेल में भोजन बनाकर मंदिर में उसे दे दिया जा सकता है। ताकी नवरात्री उपवास की सार्थकता सिद्ध हो सके।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed