फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   Korba News ›   15 year old boy dies due to drowning had come from Bilaspur for picnic in Korba

Korba: डूबने से 15 वर्षीय बालक की मौत, बिलासपुर से आया था पिकनिक मनाने, परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल

Sat, 28 Dec 2024 06:32 PM IST
Digvijay Singh अमर उजाला नेटवर्क, कोरबा
अमर उजाला नेटवर्क, कोरबा Published by: Digvijay Singh Updated Sat, 28 Dec 2024 06:32 PM IST
सार

कोरबा में एक परिवार शनिवार को बिलासपुर से कोरबा के एक पिकनिक स्पॉट पर पिकनिक मनाने आया था। वहां जहां गहरे पानी में नहाते समय डूबने।से मौत हो गई।

विज्ञापन
15 year old boy dies due to drowning had come from Bilaspur for picnic in Korba
Dead body demo - फोटो : istock

विस्तार

कोरबा में एक परिवार शनिवार को बिलासपुर से कोरबा के एक पिकनिक स्पॉट पर पिकनिक  मनाने आया था। वहां जहां गहरे पानी में नहाते समय डूबने से मौत हो गई। मृतक 15 वर्षीय बालक शुभम कश्यप अपने परिवार के साथ पिकनिक मनाने आया हुआ था।। इस घटना के बाद पिकनिक स्पॉट पर हड़कंप मच गया और लोगों की भीड़ एकत्र हो गई। बताया जा रहा है कि मृतक बालक शुभम कश्यप के पिता अरुण कुमार कश्यप बिलासपुर के रहने वाले हैं। आज सुबह देवपहरी पिकनिक मनाने के लिए परिवार आया हुआ था और नहाने के दौरान अचानक गहरे पानी में चला गया। कुछ लोगों ने बचाने का प्रयास किया, लेकिन गहराई अधिक होने के कारण बालक डूब गया। काफी मुश्किल के बाद आसपास के ग्रामीणों की मदद से उसे बाहर निकाला गया, जहां उसकी मौत हो चुकी थी। वहीं गांव के लोगों ने 112 को इसकी सूचना दी और आराक्षक हिमाचल कामर और वाहन चालक सत्येंद्र सिंह गेंदले मौके पर पहुंचे और इसकी सूचना संबंधित थाना पुलिस को दी गई।

विज्ञापन


बता जा रहा है कि कश्यप परिवार सुबह से ही पिकनिक मनाने आया हुआ था जहां मृतक बालक नहाने की मंशा जाहिर करते हुए अपने परिवार के लोगों के साथ नहा रहा था इस दौरान अचानक वह होने के कारण गहरे पानी में डूब गया इस घटना के बाद आसपास लोगों ने बचाने का प्रयास किया और आवाज भी लगे जहां काफी समय हो जाने के कारण उसकी मौत हो गई इस घटना के बाद परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल है वहीं सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंचे आगे की कार्यवाही करते हुए पोस्टमार्टम के लिए शव को अस्पताल के लिए रवाना किया।
विज्ञापन


स्थानीय लोगों की माने तो अभी स्कूलों की छुट्टी होने की वजह से काफी संख्या में लोग पिकनिक मनाने आ रहे हैं वहीं दूसरे पड़ोसी जिले के लोग भी यहां काफी संख्या में पिकनिक मनाने आ रहे हैं जहां उनका यहां की गहराई और कई चीजों के बारे में जानकारी नहीं होने के कारण वह हादसे के शिकार हो रहे हैं इससे पहले भी कई बार घटना घट चुकी है और कई लोगों की जान जा चुकी है। इस पिकनिक स्पॉट में कुछ जगह को चिन्हांकित कर प्रबंध किया जाना चाहिए ताकि लोग हादसे के शिकार होने से बच सके।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed