{"_id":"641448733b581ebf120fe2f5","slug":"12th-student-committed-suicide-by-hanging-herself-at-home-in-korba-2023-03-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"Korba: 12वीं की छात्रा ने घर की म्यार में लगाई फांसी, आखिरी पेपर देने से पहले क्यों चुनी मौत, हैरान है परिवार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Korba: 12वीं की छात्रा ने घर की म्यार में लगाई फांसी, आखिरी पेपर देने से पहले क्यों चुनी मौत, हैरान है परिवार
Fri, 17 Mar 2023 04:31 PM IST
अभिषेक वर्मा
अमर उजाला नेटवर्क, कोरबा
अमर उजाला नेटवर्क, कोरबा
Published by: अभिषेक वर्मा
Updated Fri, 17 Mar 2023 04:31 PM IST
सार
कोरबा में कक्षा 12वीं की छात्रा ने घर पर फांसी लगाकर की खुदकुशी कर ली। दर्री पुलिस सूचना पर पहुंची और मामले की जांच में जुट गई है।
विज्ञापन
कोरबा में कक्षा 12वीं की छात्रा ने घर पर फांसी लगाकर की खुदकुशी कर ली।
- फोटो : संवाद
विस्तार
कोरबा में 12वीं की छात्रा ने घर पर फांसी लगाकर जान दे दी। घटना के बाद परिजनों ने चीख-पुकार मचाई। जिससे आसपास के लोग एकत्रित हो गए। सूचना पुलिस को दी गई। मृतिका नीलिमा ने घर के म्यार पर फांसी कर जान दी है। जहां पुलिस ने शव का पंचनामा कार्रवाई करते हुए शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
विज्ञापन
दर्री थाना क्षेत्र के ग्राम कुमगरी निवासी घासीरहले वाले घासीराम रोजी मजदूरी का काम करता है। उसके चार बेटी हैं। 19 वर्षीय नीलिमा सबसे छोटी थी जो कक्षा 12वीं आर्ट की छात्रा थी। नीलिमा का शव सुबह सात बजे घर पर फंदे पर लटकता मिला। बीती रात वह खाना खाने के बाद पढ़ाई करने अपने कमरे में चले गयी। सुबह जब सभी लोग उठे तो घर के बरामदे पर म्यार में फांसी पर लटकी हुई मिली। यह देख चीख-पुकार मच गई परिजनों ने उसे फंदे से नीचे उतार कर इसकी सूचना दर्री पुलिस को दी।
विज्ञापन
नीलिमा 12 की छात्रा थी और आर्ट विषय लेकर पढ़ाई कर रही थी। उसके चार पेपर हो चुके थे 27 तारीख को एक पेपर बाकी था। जिसकी तैयारी में वह जुटी हुई थी। परिजनों की माने तो पढ़ाई को लेकर नीलिमा बहुत परेशान थी पढ़ने की कोशिश बहुत करती थी लेकिन पता नहीं उसे किसी चीज को लेकर परेशानी होती थी जिसे वह बताती नहीं थी।
विज्ञापन
मृतक के पिता घासीदास ने बताया कि उसकी बेटी पढ़ाई लिखाई में होनहार थी। चार बेटियों में वह सबसे छोटी थी लेकिन ऐसी कौन सी परिस्थिति हुई कि उसने फांसी लगाकर जान दे दी यह उसके खुद समझ से नहीं आ रहा है।
दर्री थाना प्रभारी विवेक शर्मा ने बताया कि सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची जहां परिजन छात्रा के शव को फांसी के फंदे से नीचे उतार चुके थे। पुलिस ने पंचनामा कार्रवाई कर जांच शुरू की। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही स्पष्ट हो सकेगा कि युवती की मौत कब और किन परिस्थितियों में हुई है।