फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   Korba News ›   10 people injured in collision between car and tractor in Korba

खौफनाक!: बरातियों से भरी कार ट्रैक्टर से टकराई, परखच्चे उड़े... एक टायर खेत में जा गिरा; हादसे में 10 घायल

Mon, 28 Apr 2025 11:20 AM IST
अनुज कुमार अमर उजाला नेटवर्क, कोरबा
अमर उजाला नेटवर्क, कोरबा Published by: अनुज कुमार Updated Mon, 28 Apr 2025 11:20 AM IST
सार

कोरबा में एक तेज रफ्तार कार हादसे का शिकार हो गई। कार में बराती बैठे हुए थे। हादसा इतना तेज था 10 लोग घायल हो गए हैं।

विज्ञापन
10 people injured in collision between car and tractor in Korba
हादसा - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

उरगा थाना अंतर्गत उमरेली सिवनी मुख्य रोड पर घटना घटी है। जहां ट्रैक्टर से टोचन कर जा रही मिक्सर मशीन से बरातियों से भरी तेज रफ्तार कार अनियंत्रित होकर जा टकराई। जहां इस हादसे में कार में सवार 10 लोग घायल हो गए। जिनमें तीन की हालत बेहद गंभीर बताई जा रही है। वहीं इसकी सूचना तत्काल 112 और 108 वाहन को दी गई। जहां घायलों को चांपा स्थित अस्पताल के लिए रवाना किया गया।

विज्ञापन


बताया जा रहा है कि कार चांपा से कोरबा की तरफ आ रही थीं। वहीं टोचन करके ट्रैक्टर मिक्सर मशीन लेकर सिवनी की तरफ जा रही थी। वहीं सामने से आ रही कार अनियंत्रित होकर सीधे मिक्सर मशीन में जा टकराई। वहीं घायल लोगों को किसी तरह वाहन से बाहर निकाला गया।
विज्ञापन


बताया जा रहा है कि कार की रफ्तार काफी तेज थी। जहां चालक को अचानक झपकी आने के बाद सीधे जा टकराया। रफ्तार इतनी तेज थी कि कार के सामने के परखच्चे उड़ गए। वही कार का एक पहिया सड़क से नीचे खेत पर अलग निकलकर बाहर आ गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


कोरबा सीएसपी भूषण एक्का ने बताया कि सूचना मिलते ही पुलिस की टीम भी मौके पर पहुंची जहां घटनाक्रम की जानकारी ली गई घायलों को 108 और 112 की मदद से अस्पताल के लिए रवाना किया गया वहीं घायलों के परिजनों की इसकी सूचना दे दी गई है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed