फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   Kondagaon and Kanker police took joint action and recovered two IED bombs of five kg each

CG: कोंडागांव और कांकेर पुलिस ने बरामद पांच-पांच किलो के दो आईईडी बम, टली बड़ी दुर्घटना

Wed, 03 Jul 2024 10:56 PM IST
श्याम जी. अमर उजाला नेटवर्क, कोंडागांव
अमर उजाला नेटवर्क, कोंडागांव Published by: श्याम जी. Updated Wed, 03 Jul 2024 10:56 PM IST
सार

कोंडागांव और कांकेर पुलिस ने संयुक्त कार्रवाई करते हुए पांच-पांच किलो के दो आईईडी बम बरामद किए। बम डिस्पोजल टीम और पुलिस फोर्स ने तत्काल कार्रवाई करते हुए इन आईईडी को मौके पर ही विस्फोट कर नष्ट कर दिया।

विज्ञापन
Kondagaon and Kanker police took joint action and recovered two IED bombs of five kg each
आईईडी - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

कोंडागांव और कांकेर पुलिस ने संयुक्त कार्रवाई करते हुए पांच-पांच किलो के दो आईईडी बम बरामद किए। बम डिस्पोजल टीम और पुलिस फोर्स ने तत्काल कार्रवाई करते हुए इन आईईडी को मौके पर ही विस्फोट कर नष्ट कर दिया।

विज्ञापन


कोंडागांव पुलिस और कांकेर पुलिस ने संयुक्त रूप से एक बड़ा ऑपरेशन करते हुए पांच-पांच किलो के दो आईईडी बम बरामद किए। पुलिस फोर्स और बम डिस्पोजल टीम ने इस बम को सावधानीपूर्वक नष्ट कर दिया, जिससे एक बड़ी दुर्घटना टल गई।
विज्ञापन


तीन जुलाई को कोंडागांव पुलिस ने नियमित गश्त के दौरान कैंप आरा थाना आमाबेड़ा और थाना इरागांव से एसडीओपी फरसगांव अनिल विश्वकर्मा के नेतृत्व में नक्सल प्रभावित इरागांव थाना क्षेत्र अंतर्गत कोटकोडो तमोरा क्षेत्र में गश्त शुरू की। 
विज्ञापन
विज्ञापन


गश्त के दौरान पुलिस को नक्सलियों द्वारा लगाए गए पांच-पांच किलो के दो आईईडी मिले। बम डिस्पोजल टीम और पुलिस फोर्स ने तत्काल कार्रवाई करते हुए इन आईईडी को मौके पर ही विस्फोट कर नष्ट कर दिया। इससे इरागांव और आमाबेड़ा थाना क्षेत्र में एक बड़ी दुर्घटना टल गई।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed