{"_id":"625b319c45d4e57d1717baba","slug":"khairagarh-chhuikhadan-gandai-to-be-33rd-district-of-chhattisgarh-cm-bhupesh-baghel-announces-after-by-poll-win","type":"story","status":"publish","title_hn":"छत्तीसगढ़: खैरागढ़ उपचुनाव में कांग्रेस की जीत, सीएम ने की खैरागढ़-छुईखदान-गंडई को जिला बनाने की घोषणा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
छत्तीसगढ़: खैरागढ़ उपचुनाव में कांग्रेस की जीत, सीएम ने की खैरागढ़-छुईखदान-गंडई को जिला बनाने की घोषणा
Sun, 17 Apr 2022 02:44 AM IST
देव कश्यप
पीटीआई, रायपुर।
पीटीआई, रायपुर।
Published by: देव कश्यप
Updated Sun, 17 Apr 2022 02:44 AM IST
सार
राज्य के जनसंपर्क विभाग के अधिकारियों ने शनिवार को बताया कि उपचुनाव में जीत के बाद मुख्यमंत्री ने खैरागढ़-छुईखदान-गंडई को जिला बनाने, साल्हेवारा को पूर्ण तहसील और जालबांधा को उपतहसील का दर्जा देने की घोषणा की है। खैरागढ़-छुईखदान-गंडई छत्तीसगढ़ का 33वां जिला होगा।
विज्ञापन
मुख्यमंत्री भूपेश बघेल।
- फोटो : ANI
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
छत्तीसगढ़ के राजनांदगांव जिले में स्थित खैरागढ़ विधानसभा सीट पर हुए उपचुनाव में कांग्रेस को जीत मिलने के बाद मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने खैरागढ़-छुईखदान-गंडई को जिला बनाए जाने की घोषणा की है।
विज्ञापन
गौरतलब है कि मुख्यमंत्री बघेल ने उपचुनाव में पार्टी को जीत मिलने पर विधानसभा क्षेत्र को जिला बनाने का वादा किया था। उपचुनाव में कांग्रेस की प्रत्याशी ने भारतीय जनता पार्टी के प्रत्याशी को 20 हजार से अधिक मतों से हरा दिया है।
विज्ञापन
राज्य के जनसंपर्क विभाग के अधिकारियों ने शनिवार को बताया कि उपचुनाव में जीत के बाद मुख्यमंत्री ने खैरागढ़-छुईखदान-गंडई को जिला बनाने, साल्हेवारा को पूर्ण तहसील और जालबांधा को उपतहसील का दर्जा देने की घोषणा की है। खैरागढ़-छुईखदान-गंडई छत्तीसगढ़ का 33वां जिला होगा।
विज्ञापन
अधिकारियों ने बताया कि खैरागढ़ विधानसभा उपचुनाव में जीत पर आभार जताने के लिए नवनिर्वाचित विधायक यशोदा वर्मा सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ता मुख्यमंत्री के निवास कार्यालय पर पहुंचे। मुख्यमंत्री ने नवनिर्वाचित विधायक को बधाई दी।
उन्होंने खैरागढ़ की जनता को बधाई और शुभकामना देते हुए कहा कि जनादेश ने छत्तीसगढ़ सरकार के पिछले साढ़े तीन साल के कामकाज पर अपनी मुहर लगायी है। उन्होंने कहा कि पिछले चुनाव के मुकाबले इस चुनाव में 56 हजार से अधिक मत मिले हैं और यह सब सरकार के कामकाज और जनता के विश्वास से संभव हुआ है।
मुख्यमंत्री ने कहा कि राहुल गांधी ने विधानसभा चुनाव में जीत के बाद कहा था कि 10 दिनों के भीतर किसानों का कर्ज माफी की जानी है, लेकिन हमने उसे दो घंटे के भीतर ही पूरा किया। खैरागढ़ को हमने 24 घंटे के भीतर जिला बनाने का वायदा किया था। इसे हमने यशोदा वर्मा के विधायक निर्वाचित होने के तीन घंटे के भीतर ही पूरा कर दिया है।
राज्य के राजस्व विभाग के सचिव नीलम नामदेव एक्का ने बताया कि मुख्यमंत्री की घोषणा के अनुरूप खैरागढ़-छुईखदान-गंडई जिले के गठन की प्रक्रिया राजस्व विभाग द्वारा शुरू कर दी गई है।