{"_id":"6947afbb4fc330d28c09500f","slug":"kera-van-fest-organised-for-first-time-in-raipur-in-collaboration-with-chhattisgarh-tourism-department-2025-12-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"Raipur News: छत्तीसगढ़ पर्यटन विभाग के सहयोग से रायपुर में पहली बार आयोजित होगा 'केरा वैन फेस्ट'","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Raipur News: छत्तीसगढ़ पर्यटन विभाग के सहयोग से रायपुर में पहली बार आयोजित होगा 'केरा वैन फेस्ट'
Sun, 21 Dec 2025 02:01 PM IST
अमन कोशले
अमर उजाला नेटवर्क, रायपुर
अमर उजाला नेटवर्क, रायपुर
Published by: अमन कोशले
Updated Sun, 21 Dec 2025 02:01 PM IST
सार
छत्तीसगढ़ पर्यटन को नए आयाम देने की दिशा में रायपुर में पहली बार ‘कैरावैन फेस्ट’ का आयोजन होने जा रहा है। यह कार्यक्रम 22 दिसंबर 2025 को माना बस्ती स्थित अरन्यम्म रिसॉर्ट में शाम 4 बजे से रात 8 बजे तक आयोजित किया जाएगा।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : अमर उजाला
-
- 1
-
Link Copied
विस्तार
छत्तीसगढ़ पर्यटन को नए आयाम देने की दिशा में रायपुर में पहली बार ‘कैरावैन फेस्ट’ का आयोजन होने जा रहा है। यह कार्यक्रम 22 दिसंबर 2025 को माना बस्ती स्थित अरन्यम्म रिसॉर्ट में शाम 4 बजे से रात 8 बजे तक आयोजित किया जाएगा। आयोजन छत्तीसगढ़ पर्यटन बोर्ड के प्रायोजन और ओवरलैंडर एसोसिएशन ऑफ इंडिया के सहयोग से किया जा रहा है। कार्यक्रम की थीम “अ शॉर्ट जर्नी इन टू द हार्ट ऑफ छत्तीसगढ़” रखी गई है।
कार्यक्रम में एडवेंचर, प्रकृति और संस्कृति का अनूठा मिश्रण देखने को मिलेगा। फेस्ट का मुख्य उद्देश्य छत्तीसगढ़ को कैरावैन टूरिज्म, कैंपिंग और अनुभवात्मक यात्रा के आकर्षक गंतव्य के रूप में स्थापित करना है। इस दौरान नाइट कैंपिंग, स्टारगेजिंग, बॉलीवुड म्यूजिक और छत्तीसगढ़ी व्यंजन विशेष आकर्षण रहेंगे। आयोजन पूर्णतः निःशुल्क है, हालांकि भाग लेने के लिए पूर्व पंजीकरण अनिवार्य रखा गया है।
कैरावैन एक विशेष रूप से तैयार वाहन है, जिसमें यात्रा और कैंपिंग के दौरान रहने-खाने की सभी सुविधाएं मौजूद रहती हैं। छत्तीसगढ़ में प्रस्तावित कैरावैन टूरिज्म मॉडल राज्य के जंगलों, झरनों और पर्यटन स्थलों तक यात्रा को आसान बनाने के साथ अनुभवजन्य पर्यटन को बढ़ावा देने का माध्यम बनेगा। इससे युवा यात्रियों और ओवरलैंडिंग कम्युनिटी को आकर्षित करने के साथ पर्यटन आय और स्थानीय रोजगार के अवसरों में बढ़ोतरी की संभावना है।
विज्ञापन
यह फेस्ट विशेष रूप से युवाओं, ट्रैवल एंथूजियास्ट्स और ओवरलैंडिंग कम्युनिटी को ध्यान में रखते हुए तैयार किया गया है, ताकि छत्तीसगढ़ की प्राकृतिक सुंदरता, शांति और सांस्कृतिक विविधता को नए अनुभव के साथ महसूस किया जा सके। कार्यक्रम का आयोजन एनएम इवेंट्स द्वारा किया जा रहा है, जबकि अरन्यम्म रिसॉर्ट हॉस्पिटैलिटी पार्टनर रहेगा। इवेंट एंड एंटरटेनमेंट मैनेजमेंट एसोसिएशन ऑफ छत्तीसगढ़ भी आयोजन का सहयोगी है। आयोजकों ने आम नागरिकों, ब्लॉगर्स और यात्रा प्रेमियों से कार्यक्रम में भाग लेकर इस अनूठे अनुभव का हिस्सा बनने की अपील की है। पंजीकरण एवं अधिक जानकारी के लिए 88275-36363 पर संपर्क किया जा सकता है।