फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   Kejriwal pulses will not melt in Chhattisgarh said Arun Sao

Rajnandgaon: 'छत्तीसगढ़ में नहीं गलने वाली केजरीवाल की दाल', अरुण साव बोले- जनता को हिसाब दें राहुल गांधी

Sat, 19 Aug 2023 09:33 PM IST
Digvijay Singh अमर उजाला नेटवर्क, राजनांदगांव
अमर उजाला नेटवर्क, राजनांदगांव Published by: Digvijay Singh Updated Sat, 19 Aug 2023 09:33 PM IST
सार

भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष अरुण साव ने दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल पर निशाना साधते हुए कहा कि आप पार्टी के मंत्री और विधायक भ्रष्टाचार के मामले में जेल में बंद है दिल्ली और पंजाब में आप पार्टी की सरकार कैसे चल रही है यह जनता जानती है

विज्ञापन
Kejriwal pulses will not melt in Chhattisgarh said Arun Sao
प्रदेश भाजपा अध्यक्ष अरुण साव - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

प्रदेश भाजपा के अध्यक्ष अरुण साव सहित भाजपा के आला नेता राजनंदगांव के दौरे पर थे जहां उन्होंने पूर्व मंत्री व दिवंगत नेता लीलाराम भोजवानी को श्रद्धांजलि दी। वहीं अरुण साव ने प्रदेश सरकार पर निशाना साधा। साथ ही अरविंद केजरीवाल पर भी निशाना साधते हुए कहा कि दिल्ली और पंजाब में आप पार्टी की सरकार कैसे चल रही है यह जनता जानती है और अरविंद केजरीवाल की दाल छत्तीसगढ़ में नहीं गलने वाली है। राहुल गांधी के दौरे को लेकर भी अरुण साव ने निशाना साधा और राहुल गांधी को प्रदेश की जनता से किए हुए वादे का हिसाब मांगा और कहा कि राहुल गांधी भी प्रदेश से बैरंग लौटेंगे।

विज्ञापन

 

भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष अरुण साव ने दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल पर निशाना साधते हुए कहा कि आप पार्टी के मंत्री और विधायक भ्रष्टाचार के मामले में जेल में बंद है दिल्ली और पंजाब में आप पार्टी की सरकार कैसे चल रही है यह जनता जानती है और अरविंद केजरीवाल का छत्तीसगढ़ दौरा करने से कोई फर्क नहीं पड़ता। अरविंद केजरीवाल की दाल छत्तीसगढ़ में नहीं गलने वाली है।

विज्ञापन

 

अरुण साव ने राहुल गांधी के छत्तीसगढ़ दौरे को लेकर निशाना साधा है और अरुण साव ने कहा कि राहुल गांधी पहले छत्तीसगढ़ की जनता को हिसाब दें उन्होंने विधानसभा चुनाव के पहले छत्तीसगढ़ की जनता से वादा किया और उसे वादा को पूरा भी नहीं किया साथ ही कांग्रेस सरकार प्रदेश की जनता को धोखा देने और ठगने का काम कर रही है। छत्तीसगढ़ से कांग्रेस की विदाई है। पत्रकारों के द्वारा पूछा गया कि क्या मुख्यमंत्री का चेहरा अरुण साव होंगे इस सवाल पर अरुण ने कहा कि भाजपा की पार्लियामेंट्री बोर्ड तय करती है कि मुख्यमंत्री का चेहरा कौन होगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed