फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   Kawardha violence: BJP leader gets bail after 19 days

कवर्धा हिंसा मामला: भाजपा नेताओं को मिली जमानत, समर्थकों के साथ विंध्यवासिनी मंदिर पहुंचे

Fri, 12 Nov 2021 04:38 PM IST
Amit Mandal न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कवर्धा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कवर्धा Published by: Amit Mandal Updated Fri, 12 Nov 2021 04:38 PM IST
सार

दोनों नेताओं के खिलाफ बलवा समेत कई मामले दर्ज थे। इसमें जिला कोर्ट से जमानत मिल गई, लेकिन एक मामले में जमानत नहीं मिल रही थी।

विज्ञापन
Kawardha violence: BJP leader gets bail after 19 days
कवर्धा हिंसा - फोटो : social media

विस्तार

कवर्धा हिंसा मामले में भाजपा के प्रदेश मंत्री व जिला पंचायत सदस्य विजय शर्मा और भाजयुमो नेता कैलाश चंद्रवंशी को गुरुवार को जमानत मिल गई। जेल से शाम करीब पांच बजे बाहर आते ही समर्थकों और कार्यकर्ताओं ने भारत माता की जय, हर-हर महादेव और जय श्रीराम के नारों के साथ उनका स्वागत किया। दोनों नेता सबसे पहले विंध्यवासिनी मंदिर पहुंचे और पूजा-अर्चना की। दोनों नेता पिछले 19 दिनों से जेल में बंद थे।
विज्ञापन


दोनों नेताओं के खिलाफ बलवा समेत कई मामले दर्ज थे। इसमें जिला कोर्ट से जमानत मिल गई, लेकिन एक मामले में जमानत नहीं मिल रही थी। इसके बाद हाईकोर्ट में अपील की गई। अधिवक्ताओं ने बताया कि जिला कोर्ट के निर्देश पर दोपहर के समय ही हाईकोर्ट से जमानत आवेदन वापस ले लिया गया था। इसकी जानकारी जिला कोर्ट को दी गई। इसके बाद जिला कोर्ट ने शर्तो के आधार पर अंतरिम जमानत दे दी। 
विज्ञापन


जेल से शाम करीब पांच बजे दोनों नेताओं को रिहा किया गया। ग्राम जोराताल स्थित जेल के आसपास भाजपा कार्यकर्ताओं और समर्थक जुटे थे। इसे देखते हुए पुलिस ने हाईवे के किनारे जेल रोड पर बैरिकेड्स लगा दिए थे। इनके बाहर आते ही समर्थकों ने नारेबाजी शुरू कर दी। इन्हें रैली निकाल कर शहर में भीतर लाया गया। इसके बाद शहर के विंध्यवासिनी मंदिर में जाकर दोनों नेताओं ने पूजा अर्चना की। समर्थकों ने पटाखा फोड़कर इनका स्वागत किया।
विज्ञापन
विज्ञापन


 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed