फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   Kartik Snan, Punni Fair: CM Bhupesh took a dip of faith in Mahadevghat

पुन्नी स्नान 2023: पूर्णिमा के एक दिन पहले ही सीएम भूपेश ने महादेवघाट में लगाई आस्था की डुबकी

Sun, 26 Nov 2023 01:58 PM IST
ललित कुमार सिंह अमर उजाला ब्यूरो, रायपुर
अमर उजाला ब्यूरो, रायपुर Published by: ललित कुमार सिंह Updated Sun, 26 Nov 2023 01:58 PM IST
सार

सीएम भूपेश बघेल ने कार्तिक पूर्णिमा से एक दिन पहले रविवार को महादेव घाट के खारून नदी तट पर पुण्य की डुबकी लगाई। सुबह में मुख्यमंत्री रायपुरा स्थित महादेवघाट पहुंचे और गुलाटी मारकर नदी में कूद गए।

विज्ञापन
Kartik Snan, Punni Fair: CM Bhupesh took a dip of faith in Mahadevghat
सीएम भूपेश ने महादेवघाट में लगाई आस्था की डुबकी - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

सीएम भूपेश बघेल ने कार्तिक पूर्णिमा से एक दिन पहले रविवार को महादेव घाट के खारून नदी तट पर पुण्य की डुबकी लगाई। सुबह में मुख्यमंत्री रायपुरा स्थित महादेवघाट पहुंचे और गुलाटी मारकर नदी में कूद गए। कुछ दूर तक नदी तैरकर वापस आए। इसके बाद हटकेश्वरनाथ महादेव की पूजा अर्चना की। इस दौरान प्रदेश की सुख, शांति और समृद्वि की कामना की। कुछ देर तक कार्यकर्ताओं के साथ चर्चा की। 
विज्ञापन



विज्ञापन




पूर्णिमा के एक दिन पहले ही डुबकी लगाने को लेकर सीएम भूपेश बघेल ने खुद मीडिया से चर्चा में कहा कि वो दो दिन के लिए चुनावी प्रचार करने तेलंगाना जा रहे हैं। इस वजह से एक दिन पहले ही स्नान करने महादेव घाट पहुंचे। इस दौरान रायपुर पश्चिम विधायक विकास उपाध्याय, महंत राम सुंदर दास आदि जनप्रतितनिधि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

 


मुख्यमंत्री ने कहा कि पूरे कार्तिक माह के दौरान सूर्योदय से पहले स्नान करना छत्तीसगढ़ में आमतौर पर प्रचलित एक अनुष्ठान है। बच्चे, विशेष रूप से गांवों में, इस अनुष्ठान का पालन करते हैं। जैसा कि इस दिन प्रथा है, हमने प्रार्थना भी की। महादेव घाट और खारुन नदी में डुबकी लगाई। सूर्योदय से पहले स्नान करना स्वास्थ्य के लिए अच्छा है।" राम मंदिर उद्घाटन को लेकर उन्होंने कहा कि आगामी लोकसभा चुनाव के लिए भाजपा राम मंदिर उद्घाटन को राजनीतिक मुद्दा बना रही है। 'राम मंदिर का निर्माण उच्चतम न्यायालय के निर्देश पर किया जा रहा है। छत्तीसगढ़ में कई स्थानों पर हमने भगवान राम को समर्पित कई मंदिर बनाए, लेकिन हमने उसके नाम पर कभी वोट नहीं मांगे।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed