फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   Kanker News ›   wildlife in chhattisgarh; bear entered into 'Buildmart' located in kanker

'बिल्डमार्ट' में घुसा भालू: कांकेर स्थित बिल्डिंग मटेरियल की शॉप में पहुंचा, कर्मचारियों ने भागकर बचाई जान

Wed, 26 Apr 2023 01:39 PM IST
मोहनीश श्रीवास्तव न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कांकेर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कांकेर Published by: मोहनीश श्रीवास्तव Updated Wed, 26 Apr 2023 01:39 PM IST
सार

भालू को सामने से आता देख अन्य कर्मचारियों की नजर उस पर पड़ी। तभी भालू बाहर बैठे कर्मचारी की ओर मुड़ गया और बढ़ने लगा। यह देखकर बाकी कर्मचारियों ने शोर मचाया तो बाहर बैठा कर्मचारी वहां से भागा और अपनी जान बचाई। 

विज्ञापन
wildlife in chhattisgarh; bear entered into 'Buildmart' located in kanker
कांकेर स्थित बिल्डमार्ट के बाहर भालू। - फोटो : संवाद

विस्तार

छत्तीसगढ़ के कांकेर शहर में वन्य जीवों की आमद लगातार जारी है। अक्सर रात के अंधेरे में आने वाले भालू और तेंदुए अब दिन की रोशनी में भी रिहायशी इलाकों में पहुंचने लगे हैं। एक दिन पहले ही तेंदुआ एक स्कूल के पीछे डेरा डाले हुआ था। अब बुधवार सुबह एक भालू बिल्डिंग मटेरियल की शॉप 'बिल्डमार्ट' में पहुंच गया। भालू को सामने से आता देख कर्मचारी ने भागकर किसी तरह से अपनी जान बचाई। हालांकि अन्य कर्मचारियों के आने और शोर मचाने से भालू किनारे से निकलकर जंगल की ओर भाग गया। 

विज्ञापन


शहर के चिल्का बोड़ स्थित बिल्डमार्ट में रोज की तरह कर्मचारी काम कर रहे थे। एक कर्मचारी मार्ट के बाहर बने हुए सुरक्षा बूथ में बैठा था। इसी दौरान एक भालू शॉप के कैंपस में दाखिल हो गया। भालू को सामने से आता देख अन्य कर्मचारियों की नजर उस पर पड़ी। तभी भालू बाहर बैठे कर्मचारी की ओर मुड़ गया और बढ़ने लगा। यह देखकर बाकी कर्मचारियों ने शोर मचाया तो बाहर बैठा कर्मचारी वहां से भागा और अपनी जान बचाई। इस बीच शोर सुनकर भालू कैंपस से बाहर निकलकर भाग निकला। 
विज्ञापन


बताया जा रहा है कि शहर में पिछले कुछ दिनों से भालुओं की आमद लगातार बढ़ती जा रही है। भालू के हमले से लोग गंभीर रूप से घायल भी हो रहे हैं। इनके हमले में घायलों को क्षतिपूर्ति तो दी जा रही है, लेकिन वन विभाग रोकने में नाकाम साबित हो रहा है। विभाग की ओर से भालुओं को रोकने के लिए लाखों रुपये खर्च किए जा रहे हैं। जंगलों में इनके खाने पीने की व्यवस्था की गई है। रहवास केंद्र भी बनाये गए है, पर भालू इन इसके बाद भी जंगल से बाहर निकलकर शहरी  इलाकों में घूम रहे हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed