{"_id":"653362adba0a5198d00f7fa6","slug":"two-naxalites-killed-in-encounter-with-police-in-kanker-district-2023-10-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kanker: DRG जवानों के साथ मुठभेड़ में दो नक्सली ढेर, हथियार बरामद; तलाशी अभियान जारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kanker: DRG जवानों के साथ मुठभेड़ में दो नक्सली ढेर, हथियार बरामद; तलाशी अभियान जारी
Sat, 21 Oct 2023 11:03 AM IST
विजय पुंडीर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कांकेर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कांकेर
Published by: विजय पुंडीर
Updated Sat, 21 Oct 2023 11:03 AM IST
सार
कांकेर जिले में डीआरजी जवानों के साथ मुठभेड़ में दो नक्सली मारे जाने की खबर है। इनके पास से एक इंसास राइफल, एक 12 बोर राइफल और अन्य हथियार किए गए हैं।
विज्ञापन
Kanker News
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
कांकेर जिले में डीआरजी जवानों के साथ मुठभेड़ में दो नक्सली मारे जाने की खबर है। इनके पास से एक इंसास राइफल, एक 12 बोर राइफल और अन्य हथियार किए गए हैं। आईजी बस्तर पी सुंदरराज ने इस बात की जानकारी दी है।
विज्ञापन
आईजी ने बताया कि मुठभेड़ सुबह करीब आठ बजे कोयलीबेड़ा पुलिस थाने की सीमा के अंतर्गत स्थित एक जंगल में हुई, जब राज्य पुलिस बल की एक इकाई, जिला रिजर्व गार्ड (डीआरजी) की एक टीम नक्सल विरोधी अभियान पर निकली थी।
विज्ञापन
उन्होंने बताया कि गोलीबारी रुकने के बाद घटनास्थल से दो पुरुष नक्सलियों के शव, एक इंसास राइफल, एक 12 बोर राइफल और अन्य हथियार किए हैं। अधिकारी ने बताया कि मृत नक्सलियों की पहचान अभी तक नहीं हो पाई है और आसपास के इलाकों में तलाशी अभियान अभी भी जारी है।
विज्ञापन