फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   Kanker News ›   road accident in chhattisgarh; bus entered 30 meters after breaking divider on highway in kanker

NHAI की लापरवाही!: हाईवे पर डिवाइडर तोड़ 30 मीटर अंदर घुसी बस; ढलान पर बनाया, संकेतक भी नहीं, यहीं 12 हादसे

Tue, 25 Apr 2023 01:39 PM IST
मोहनीश श्रीवास्तव न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कांकेर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कांकेर Published by: मोहनीश श्रीवास्तव Updated Tue, 25 Apr 2023 01:39 PM IST
सार

लोगों ने बताया कि, डिवाइडर बनने के बाद से 10 से 12 हादसे यहां हो चुके हैं। डिवाइडर जहां से शुरू होता है, वहां ढलान है। जिससे वाहन की लाइट नीचे नहीं पड़ती और चालक को डिवाइडर नहीं दिखता। रात में वाहन तेज गति से होते हैं और डिवाइडर पर चढ़ जाता है। 

विज्ञापन
road accident in chhattisgarh; bus entered 30 meters after breaking divider on highway in kanker
हाईवे पर डिवाइडर तोड़कर अंदर घुसी बस। - फोटो : संवाद

विस्तार

छत्तीसगढ़ के कांकेर में मंगलवार तड़के नेशनल हाईवे-30 पर एक यात्री बस लोहे के डिवाइडर से भिड़ गई। बस की रफ्तार इतनी ज्यादा थी कि डिवाइडर में लगे लोहे के पाइप 30 मीटर बस के अंदर तक घुस गए। गनीमत रही कि हादसे में कोई घायल नहीं हुआ है। एनएचएआई ने सड़क उन्नीयकरण के तहत इस डिवाइडर को बनाया था। आरोप है कि इसके बनने के बाद से अफसरों की लापरवाही के चलते इस जगह पर हादसे हो रहे हैं। अब तक यहीं पर 12 अलग-अलग हादसों में एक की जान भी जा चुकी है। 

विज्ञापन


हादसे के समय बस में 60 यात्री सवार थे
जानकारी के मुताबिक, दंतेश्वरी ट्रेवेल्स की बस दुर्ग से जगदलपुर जाने के लिए निकली थी। सोमवार तड़के करीब 4 बजे बस नेशनल हाईवे-30 पर तेलगरा के पास पहुंची थी कि ओवरटेक करने के चक्कर में डिवाइडर से जा टकराई। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि डिवाइडर की रेलिंग बस के अंदर घुस गई। हादसे के समय बस में 60 यात्री सवार थे। हादसा होते ही चीख-पुकार मच गई। हालांकि बस में सवार यात्रियों को ज्यादा नुकसान नहीं हुआ। तेज झटका लगने के कारण कुछ लोगों को चोटें आई हैं। 
विज्ञापन




ट्रक को ओवरटेक करने के दौरान हुआ हादसा
बस के कंडक्टर कृष्णा बघेल ने बताया कि बस को जगदलपुर निवासी चालक मनीष कुमार चला रहा था। तड़के करीब 4 बजे तेलगारा के पास पहुंचे थे। उस समय एक ट्रक सामने चल रहा था। बार-बार हॉर्न दिया, लेकिन ट्रक ने साइड नहीं दी। इस पर चालक ने बस ओवर टेक करने का प्रयास किया और आगे बढ़ा दी। इसी दौरान सामने डिवाइडर में बस घुस गई। बस की रफ्तार इतन अधिक थी की डिवाइडर को चीरते हुए करीब 30 मीटर तक घुस गई। किसी तरह से यात्री बाहर निकले। 
विज्ञापन
विज्ञापन


मंदिर, मकान तक हुए क्षतिग्रस्त, जा चुकी जान
स्थानीय लोग बताते हैं कि इस स्थान पर पहले भी कई बार हादसे हो चुके हैं। पास में स्थित दुकान के संचालक लीलाराम साहू ने बताया कि कुछ समय पहले यहीं खड़े एक युवक को वाहन ने कुचल दिया था। उस समय लोगों ने जाम लगाकर प्रदर्शन भी किया था। वह कहते हैं कि डिवाइडर बनने के बाद से 10 से 12 हादसे यहां हो चुके हैं। डिवाइडर जहां से शुरू होता है, वहां ढलान है। जिससे वाहन की लाइट नीचे नहीं पड़ती और चालक को डिवाइडर नहीं दिखता। रात में वाहन तेज गति से होते हैं और डिवाइडर पर चढ़ जाता है। पिछले साल इसी कारण एक हाइवा उनके घर में घुस गया। शिव मंदिर भी क्षतिवास्त हुआ था। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed