फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   Kanker News ›   Relatives accused the police of negligence in murder of youth in Kanker

Kanker Crime: बीच चौराहे पर युवक की हत्या, पुलिस पर लापरवाही का आरोप, बोले- कभी भी हो सकती है बड़ी घटना

Fri, 14 Jul 2023 08:49 PM IST
मोहनीश श्रीवास्तव न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कांकेर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कांकेर Published by: मोहनीश श्रीवास्तव Updated Fri, 14 Jul 2023 08:49 PM IST
सार

कांकेर में चारामा थानाक्षेत्र के भोथा में एक युवक की बीच चौराहे पर हत्या कर दी गई। इसके बाद शुक्रवार को परिजन और ग्रामीण पुलिस अफसरों से शिकायत करने कांकेर पहुंच गए। ग्रामीणों ने पुलिस पर लापरवाही का आरोप लगाया है। 

विज्ञापन
Relatives accused the police of negligence in murder of youth in Kanker
पुलिस अफसर के पास शिकायत लेकर पहुंचे परिजन और ग्रामीण। - फोटो : संवाद

विस्तार

छत्तीसगढ़ के कांकेर में चारामा थानाक्षेत्र के भोथा में एक युवक की बीच चौराहे पर हत्या कर दी गई। इसके बाद शुक्रवार को परिजन और ग्रामीण पुलिस अफसरों से शिकायत करने कांकेर पहुंच गए। ग्रामीणों ने पुलिस पर लापरवाही का आरोप लगाया है। कहा कि हत्याकांड को लेकर पुलिस ठीक से जांच नहीं कर रही है। गांव में तनाव का माहौल है। ऐसे में कोई बड़ी घटना हो सकती है। परिजनों ने हत्याकांड में एक से अधिक आरोपियों के शामिल होने की आशंका जताते हुए निष्पक्ष जांच की मांग की है। 

विज्ञापन


दरअसल, 4 जुलाई को उमेश बघेल की बीच चौक पर चाकू से वारकर हत्या कर दी गई थी। इस मामले में पुलिस ने आरोपी लकेश्वर निषाद को गिरफ्तार किया था। आरोपी ने पुलिस को दिये बयान में बताया कि उमेश नाबालिग लड़कियों से छेड़खानी कर रहा था। इसके कारण उसकी हत्या की गई। वहीं मृतक के परिजनों ने आरोप लगाया है कि आरोपी के माता पिता ने पहले ही घर में आकर धमकी दी थी। पुलिस ने अभी तक उनके और ग्रामीणों के बयान तक दर्ज नहीं किए हैं। पुलिस पर लापरवाही का आरोप लगाकर ज्ञापन सौंपा है। 
विज्ञापन


ग्रामीण ईश्वर नेताम ने बताया कि हत्याकांड के बाद से ही गांव में तनाव का माहौल है। जिसको लेकर चारामा थाने में जाकर पेट्रोलिंग की मांग की थी, लेकिन एक भी दिन यहां पुलिस नहीं आई। जिससे गांव में कभी भी बड़ी घटना हो सकती है। पूरे मामले में एसडीओपी मोहसीन खान ने कहा कि शिकायत प्राप्त होते ही चारामा थाना प्रभारी को उचित जांच और गांव में पेट्रोलिंग करने के निर्देश दिए गए हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed