फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   Kanker News ›   NSUI activists create ruckus in cinema hall in Adipurush film controversy Kanker

NSUI का आदिपुरुष पर बवाल: कार्यकर्ताओं की सिनेमा हॉल मालिकों को खुली धमकी, पुलिस ने खदेड़ा; इस सीन पर विवाद

Tue, 20 Jun 2023 06:20 PM IST
अनुज कुमार अमर उजाला नेटवर्क, कांकेर
अमर उजाला नेटवर्क, कांकेर Published by: अनुज कुमार Updated Tue, 20 Jun 2023 06:20 PM IST
सार

कांकेर में एनएसयूआई के कार्यकर्ताओं ने सिनेमा हॉल में जमकर बवाल काटा है। 2 घंटे तक कार्यकर्ता धरने पर बैठ रहे। फिल्म के विरोध में सिनेमा हॉल के बाहर हनुमान चालीसा का पाठ कर विरोध जताया गया।

विज्ञापन
NSUI activists create ruckus in cinema hall in Adipurush film controversy Kanker
आदिपुरुष को लेकर एनएसयूआई के कार्यकर्ताओं का बवाल - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

आदिपुरुष फिल्म पर विवाद खत्म नहीं हो रहा है। छत्तीसगढ़ में लगातार इस फिल्म को बैन करने की मांग उठ रही है। कांकेर में मंगलवार को एनएसयूआई के कार्यकर्ताओं ने कांकेर सिटी सेंटर मॉल में भारी बवाल काटा। कार्यकर्ता भारी संख्या में आज दोपहर सिटी सेंटर मॉल में स्थित सिनेमा हॉल में पहुंच कर आदिपुरुष फिल्म न चलाने और पोस्टर हटाने की बात कहने लगे। इस दौरान 2 घंटे तक कार्यकर्ता धरने पर बैठ रहे। इस दौरान पुलिस के हस्तक्षेप के बाद कार्यकर्ताओं को वंहा से हटाया गया। विरोध में बैठे कार्यकर्ताओं को हटाने के दौरान पुलिस और कार्यकर्ताओं के बीच जमकर बहस भी होने लगी। 

विज्ञापन

आदिपुरुष फिल्म का विरोध के दौरान हनुमान चालीसा का पाठ पढ़ा
एनएसयूआई अध्यक्ष सुमित रॉय ने बताया कि आदिपुरुष फिल्म के विरोध में सिनेमा हॉल के बाहर हनुमान चालीसा का पाठ कर विरोध जताया गया। कांकेर जिला एनएसयूआई के द्वारा सिटी सेंटर में लगे फिल्म आदिपुरुष के विरोध में ओम राउत का पुतला दहन कर सिटी सेंटर के अंदर बॉक्स ऑफिस के सामने हनुमान चालीसा पढ़कर विरोध प्रदर्शन किया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

पुलिस और सुरक्षा बलों के बीच कार्यकर्ताओं ने काटा बवाल
सुमित रॉय ने बताया कि समय संस्कृति को लेकर गलत संवाद प्रस्तुत किए। जिससे हमारी भावनाओं को ठेस पहुंचा है। फिल्म के दृश्य में हनुमान जी और मेघनाथ के बीच का संवाद मर्यादित नहीं है। हम हमारी संस्कृति और आस्था के साथ खिलवाड़ कताई बर्दाश्त नहीं करेंगे। जब तक फिल्म के संवाद को लेकर परिवर्तन नहीं हो जाता है। तब तक फिल्म के प्रदर्शन पर प्रतिबंध लगाए। एनएसयूआई यह चेतावनी दी है कि फिल्म आपके सिनेमा घर में चलने नहीं देंगे। गौरतलब है कि कांकेर में विरोध प्रदर्शन के दौरान कार्यकर्ताओं ने काफी बवाल काटा और पुलिस के समझाने के बाद भी कार्यकर्ता सिनेमा हॉल से नहीं उठे तो पुलिस बल बुला कर उठाया गया। इस दौरान कार्यकर्ताओं ने काफी नारेबाजी की। पुलिस ने सिनेमा हॉल से कार्यकर्ताओं को हटाया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed