फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   Kanker News ›   Naxalites plans foiled soldiers destroyed IED one soldier injured while defusing in kanker

kanker: नक्सलियों के मंसूबों पर फिरा पानी, जवानों ने नष्ट की आईईडी, डिफ्यूज करते समय एक जवान घायल

Wed, 29 Nov 2023 03:50 PM IST
Digvijay Singh अमर उजाला नेटवर्क, कांकेर
अमर उजाला नेटवर्क, कांकेर Published by: Digvijay Singh Updated Wed, 29 Nov 2023 03:50 PM IST
सार

कांकेर के थाना कोयलीबेडा क्षेत्र के पानीड़ोबीर के आसपास जंगल क्षेत्र में आईईडी कि सूचना पर डीआरजी और बीएसएफ कि संयुक्त टीम ऑपरेशन में निकली थी। जहां आईईडी मिलने पर बीडीएस टीम की सहायता से मौके पर नष्ट किया गया।

विज्ञापन
Naxalites plans foiled soldiers destroyed IED one soldier injured while defusing in kanker
जवानों ने बरामद किया आईईडी - फोटो : फाइल फोटो

विस्तार

कांकेर के थाना कोयलीबेडा क्षेत्र के पानीड़ोबीर के आसपास जंगल क्षेत्र में आईईडी कि सूचना पर डीआरजी और बीएसएफ कि संयुक्त टीम ऑपरेशन में निकली थी। जहां आईईडी मिलने पर बीडीएस टीम की सहायता से मौके पर नष्ट किया गया। पाइप बम को डिफ्यूज करते समय एक जवान घायल हो गया। वहीं कांकेर एसपी दिव्यांग पटेल ने बताया कि कोयलीबेडा क्षेत्र के पानीडोबीर जंगल क्षेत्र से आईईडी बरामद हुआ था। बम को डिफ्यूज करते वक्त आईईडी में लगा स्प्रिंटल जवान के कान के पास लगा है,  घायल जवान का नाम जनकीराम दुग्गा बताया जा रहा। जवान को मामूली चोट आई है जवान पूरी तरह सुरक्षित है और इलाके में सर्च कार्रवाई जारी है। 

विज्ञापन

 

कांकेर जिला नक्सल प्रभावित इलाका है यहां बढ़ती नक्सल गतिविधियों पर अंकुश लगाने के लिए जवान लगातार जंगलों की खाक छान रहे है। सोमवार को डीआरजी और बस्तर फाइटर के जवान घोर नक्सल प्रभावित कोयलीबेड़ा ब्लॉक के उलिया और माड़ पखांजूर इलाके में नक्सल गस्त सर्चिंग पर निकले थे। जवान इलाके की सर्चिंग कर रहे थे तभी नक्सलियों द्वारा लगाए गए आईईडी पर जवानों की नजर पड़ी। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed