फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   Lok Sabha Election 2024 Second phase nomination process Congress candidate Biresh Thakur bought the form

Lok Sabha Election 2024: आज से दूसरे चरण की नामांकन प्रक्रिया, कांग्रेस प्रत्याशी बीरेश ठाकुर ने खरीदा फॉर्म

Thu, 28 Mar 2024 03:55 PM IST
अनुज कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कांकेर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कांकेर Published by: अनुज कुमार Updated Thu, 28 Mar 2024 03:55 PM IST
सार

लोकसभा चुनाव को लेकर दूसरे चरण की नामांकन प्रक्रिया आज से शुरू हो चुकी है। इस दौरान प्रत्याशी नॉमिनेशन फॉर्म खरीद रहे हैं। साथ ही बैलेट पेपर पर चुनाव कराने की मांग कर रहे हैं।

विज्ञापन
Lok Sabha Election 2024 Second phase nomination process Congress candidate Biresh Thakur bought the form
कांग्रेस प्रत्याशी बीरेश ठाकुर ने नामांकन पत्र खरीदा - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

दूसरे चरण के लोकसभा चुनाव को लेकर आज से नामांकन प्रक्रिया शुरू हो गई है। पहले ही दिन कांग्रेस प्रत्याशी बीरेश ठाकुर ने नामांकन पत्र खरीदा। नामांकन पत्र खरीदने के बाद कांग्रेस प्रत्याशी बीरेश ठाकुर ने ईवीएम को लेकर बड़ी बात कही। उन्होंने कहा कि ईवीएम मशीन में धांधली होती है। अगर धांधली को रोकना है तो बैलेट पेपर से चुनाव करना पड़ेगा।

विज्ञापन


एक ओर जहां राजनांदगांव लोकसभा प्रत्याशी भूपेश बघेल के खिलाफ बीजेपी ने चुनाव आयोग से शिकायत की है। भूपेश बघेल पर ईवीएम को लेकर भारत निर्वाचन आयोग के खिलाफ भड़काऊ बयान देने और नामांकन दाखिल करने के लिए लोगों को अनुचित रूप से उकसाने का आरोप है।
विज्ञापन


वहीं दूसरी ओर कांग्रेस के कांकेर लोकसभा प्रत्याशी ने भी ईवीएम को लेकर सवाल खड़े किए है। बीरेश ठाकुर ने आगे कहा कि आज नामांकन लेने का पहला दिन है। मैंने सोचा कि पहले दिन ही नामांकन पत्र लिया जाए। आज शुभ मुहूर्त भी है। उन्होंने कहा कि तीन अप्रेल को अपना नामांकन पत्र जमा करेंगे। जहां वरिष्ठ कांग्रेसी नेता उपस्थित रहेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन


गौरतलब हो कि 26 मार्च को पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल कांकेर प्रवास पर थे। जहां उन्होंने मीडिया से कहा था कि  ईवीएम का ज्ञान सब को नहीं होता। बैलेट पेपर से चुनाव होना चाहिए। उन्होंने कहा कि ईवीएम एक ऐसी इलेक्ट्रॉनिक मशीन है, जिसके बारे में सब को ज्ञान नहीं होता। एक सर्वे के हिसाब के केवल 60 प्रतिशत लोगो इस पर विश्वास कर रहे हैं।


मतपेटी को देखकर अनपढ़ व्यक्ति भी बता देगा कि इसमें कुछ भी नहीं है। लेकिन ईवीएम में ऐसी बात नहीं है। लगातार दौरे के दौरान सवाल उठ रहे है कि ईवीएम को बंद कराओ। इलेक्शन कमीशन से सभी विपक्षीय दल ने समय मांगा था लेकिन उन्होंने समय नहीं दिया। आयोग कहती है कि इसमें कोई छेड़छाड़ नहीं हो सकती। सैकड़ों मामले ईवीएम से संबंधित हाईकोर्ट और सुप्रीम कोर्ट में चल रहे हैं। जिसमें अभी तक फैसला हुआ नहीं है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed