फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   Kanker News ›   Kanker Collector Abhijeet Singh arrived for surprise inspection of Community Health Center of Bhanupratappur

Kanker: स्वास्थ्य केंद्र का औचक निरीक्षण करने पहुंचे कलेक्टर, बीएमओ की उनके आवास पर लगाई क्लास

Tue, 06 Feb 2024 02:48 PM IST
अनुज कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कांकेर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कांकेर Published by: अनुज कुमार Updated Tue, 06 Feb 2024 02:48 PM IST
सार

कांकेर कलेक्टर अभिजीत सिंह ने सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र का औचक निरीक्षण किया। स्वास्थ्य केंद्र के ब्लाक हेल्थ ऑफिसर के मौजूद नहीं होने पर उनके आवास पर पहुंच गए। जहां उन्होंने उनको जमकर फटकार लगाई। 

विज्ञापन
Kanker Collector Abhijeet Singh arrived for surprise inspection of Community Health Center of Bhanupratappur
कांकेर कलेक्टर अभिजीत सिंह - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

कांकेर कलेक्टर अभिजीत सिंह भानुप्रतापपुर के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के औचक निरीक्षण करने पहुंचे। इस दौरान सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के ब्लाक हेल्थ ऑफिसर अनुपस्थित थे। कलेक्टर को पता चला की बीएमओ सरकारी आवास में हैं। फिर क्या था। कांकेर कलेक्टर बीएमओ के आवास पर पहुंच गए और वहीं उनकी क्लास लगा डाली। 
विज्ञापन


गौरतलब हो कि कांकेर कलेक्टर अभिजीत सिंह भानुप्रतापपुर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान अस्पताल में बीएमओ डॉ. अखिलेश ध्रुव के नहीं होने से कांकेर कलेक्टर डॉक्टर के आवास पर पहुंच गए। जहां उन्होंने जमकर फटकार लगाई। उन्होंने अस्पताल की व्यवस्था दुरुस्त करने के लिए कहा और वहीं 50 लाख की एम्बुलेंस को 3 साल से धूल खाते देकर नाराजगी जताई। 
विज्ञापन


कलेक्टर अभिजीत सिंह 10:30 बजें हॉस्पिटल पंहुचे हॉस्पिटल में बीएमओ उपस्थित नहीं होने के कारण उनके निवास पंहुचे और ड्यूटी टाइम में हॉस्पिटल में उपस्थित नहीं होने के कारण जमकर फटकार लगाई। हॉस्पिटल में चल रही अव्यवस्था को दुरुस्त करने के लिए कहा और धूल खा रही एम्बुलेंस को देख कर कलेक्टर अभिजीत सिंह ने बीएमओ अखिलेश ध्रुव से इस की जानकारी ली। वहां मौके पर उपस्थित लोगों ने ट्रामा एम्बुलेंस का उपयोग नहीं होने की बात कही। जिसके बाद कलेक्टर ने जमकर बीएमओ को फटकार लगाई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed