फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   Kanker News ›   Fraud of more than 2 lakhs on pretext doubling money

kanker: पैसा डबल करने का झांसा देकर 2 लाख से अधिक की ठगी, पीड़ित की शिकायत पर पुलिस ने दर्ज किया मामला

Wed, 26 Apr 2023 07:07 PM IST
Digvijay Singh अमर उजाला नेटवर्क, कांकेर
अमर उजाला नेटवर्क, कांकेर Published by: Digvijay Singh Updated Wed, 26 Apr 2023 07:07 PM IST
सार

कॉर्पोरेट मार्केट में ट्रेडिंग करा कर पैसा दुगुना करने का झांसा देकर नगर के एक व्यक्ति से दो युवकों द्वारा दो लाख से अधिक की ठगी का मामाला समाने आया है।  नगर के जवाहर वार्ड निवासी हेमन्त रजक की शिकायत पर कांकेर पुलिस ने दो युवकों के खिलाफ धोखाधडी का मामला दर्ज कर जांच कर रही है। 

विज्ञापन
Fraud of more than 2 lakhs on pretext doubling money
2 लाख से अधिक की ठगी - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

कॉर्पोरेट मार्केट में ट्रेडिंग करा कर पैसा दुगुना करने का झांसा देकर नगर के एक व्यक्ति से दो युवकों द्वारा दो लाख से अधिक की ठगी का मामाला समाने आया है।  नगर के जवाहर वार्ड निवासी हेमन्त रजक की शिकायत पर कांकेर पुलिस ने दो युवकों के खिलाफ धोखाधडी का मामला दर्ज कर जांच कर रही है। 

विज्ञापन


जवाहर वार्ड में रहने वाले शासकीय सेवा में पदस्थ लिपिक हेमन्त रजक ने बताया कि 20 जनवरी 2023 को वैल्यू आइकॉन मुंबई से सुरेन्दर कुमार बागर नामक व्यक्ति ने कॉल किया था और एल्गो ट्रेडिंग की बात कही थी। फोन करने वाले व्यक्ति ने कहा कि smart link holding company मुंबई मे कॉर्पोरेट मार्केट में पैसा लगाकर अच्छा आय बढाने का लालच दिया।

विज्ञापन


ऐसा कहकर पचास हजार रुपये जमा करवाये ( पहले 10 हजार, दुसरी बार 20 हजार, तीसरी बार 20 हजार कुल 50 हजार उनके बताए गए UPI ID पर मेरे द्वारा पैसे जमा कराया गया। इस कॉर्पोरेट मार्केट मे मैंने धर्मपत्नी पदमा रजक के नाम से एकाउंट खोला है। मुम्बई से ही फिर एक व्यक्ति का फोन आया और पैसा 3 लाख दुगुना हो गया है बोला, लेकिन निकालने के लिए पैसा जमा करना पड़ेगा। ऐसा बोल कर 2 लाख 6 हजार रुपए ठग लिए। लगातार पैसा माँगने पर ठगी का अहसाह हुआ और थाने में रिपोर्ट दर्ज कराया।   

विज्ञापन
विज्ञापन


सब इंस्पेक्टर अजय साहू ने बताया कि हेमंत रजक की शिकायत पर दो व्यक्ति सुरेंद्र कुमार बगार और राहुल दीवान के खिलाफ 420 के तहत मामला दर्ज किया गया है। दोनों की खोजबीन जारी है। सायबर सेल की मदद से ट्रेडिंग कंपनी की जांच की जा रही है। 

 



 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed