kanker: शनिवार को हुई मुठभेड़ को परिजनों ने बताया फर्जी, दो नक्सलियों को सुरक्षाबलों ने मारने का किया था दावा
मामले में पुलिस अधीक्षक दिव्यांग पटेल ने बताया कि नक्सल एनकाउंटर में दो नक्सली मारे गए थे उसमे अपराध पंजीबद्ध किया गया था अपराध और मर्ग जांच के लिए परिजनों को बुलाया गया था और सभी परिजनों से बात की है।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
कांकेर में हाल ही में पांच सितंबर को सुकमा के तालमेटला में दो इनामी नक्सलियों को मारने का सुरक्षाबलों ने दावा किया था। दावे के बाद परिजन और ग्रामीणों ने उसे फर्जी करार दिया था। इसके बाद सुरक्षा बल सवालों के घेरे में थे। ऐसी ही एक घटना कांकेर जिले में भी सामने आई है। जिसमें शनिवार को हुई मुठभेड़ में परिजनों ने फर्जी मुठभेड़ का आरोप लगाया है।
21 सितंबर को कांकेर पुलिस ने दावा करते हुए बताया था कि कोयलीबेडा इलाके के गांव गोमे और केसोकोड़ी के पहाड़ में कंपनी नंबर पांच के नक्सली दल मौजूद होने की जानकारी मिली थी। जिसके बाद डीआरजी और बीएसएफ की संयुक्त टीम सर्चिंग पर निकली और पहले से मौजूद नक्सलियों ने गोलीबारी की जिसकी जवाबी कार्रवाई में सुरक्षाबलों ने भी गोलीबारी की जिसमें दो वर्दीधारी नक्सली मारे गए उनके पास से इंसास राइफल और 12 बोर की बंदूक सहित अन्य दैनिक सामग्रियां बरामद की गईं।
पुलिस इन मारे गए नक्सलियों को राजू सलाम की कंपनी का सदस्य बताते हुए उनके हिस्ट्री की जांच कर रही है। वहीं दूसरी ओर इस घटना के उजागर होने के बाद परिजनों ने भी कांकेर पुलिस अधीक्षक के नाम शिकायत पत्र सौंपते हुए बताया कि मारे गए कथित नक्सली ग्रामीण है जो शुक्रवार को बाजार में राशन लेने ककनार से कोयलीबेड़ा पहुंचे थे वापसी के दौरान महिलाएं व मारे गए कथित नक्सली गोमें में रात्रि विश्राम कर वापस अपने गांव ककनार लौट रहे थे तभी सुरक्षा बल के जवानों ने महिलाओं को अलग कर मारे गए दोनों कथित नक्सलियों को अपने साथ ले गए और घटनास्थल पर गोली मारकर उनकी हत्या कर नक्सली वर्दी पहनाकर उन्हें नक्सली करार दिया।
साथ ही कथित नक्सली मोड़ा का भाई ने बताया की कोयलीबेडा में राशन लेने जा रहे थे उस दौरान राशन नहीं मिलने पर ग्राम गोमे में रात में रुके और दूसरे दिन सुबह घर जा रहे थे उस समय उनके कथित नक्सली मोड़ा और एक कानाराम पद्दा को पुलिस उठाकर ले गए और महिलाओं को भेज दिया गया। जिसके बाद जंगल में दोनों को मार दिया गया।
मामले में पुलिस अधीक्षक दिव्यांग पटेल ने बताया कि नक्सल एनकाउंटर में दो नक्सली मारे गए थे उसमे अपराध पंजीबद्ध किया गया था अपराध और मर्ग जांच के लिए परिजनों के कथन के लिए परिजनों को बुलाया गया था और सभी परिजनों से बात किया गया है। उनका जो जो स्टेटमेंट हैं उसके आधार पर जांच की जा रही है।