{"_id":"6447caf50047e0e5d1091124","slug":"chhattisgarh-forest-department-is-monitoring-leopard-near-school-in-kanker-2023-04-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"पढ़ाई कर रहे थे बच्चे, पहुंच गया तेंदुआ: स्कूल के पीछे पहाड़ी पर दिखा, वन विभाग ने ड्रोन से शुरू की निगरानी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पढ़ाई कर रहे थे बच्चे, पहुंच गया तेंदुआ: स्कूल के पीछे पहाड़ी पर दिखा, वन विभाग ने ड्रोन से शुरू की निगरानी
Tue, 25 Apr 2023 06:13 PM IST
मोहनीश श्रीवास्तव
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कांकेर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कांकेर
Published by: मोहनीश श्रीवास्तव
Updated Tue, 25 Apr 2023 06:13 PM IST
सार
एक गश्ती टीम चौकीदारों के साथ स्कूल के पास भेजी गई है। कोशिश रहेगी की शाम तक तेंदुआ चला जाए। ऐसे में इंतजार कर रहे हैं। आसपास के इलाकों में मुनादी भी कराई गई है।
विज्ञापन
स्कूल के पीछे पहाड़ी पर बैठा तेंदुआ।
- फोटो : संवाद
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
छत्तीसगढ़ के कांकेर में एक बार फिर भालू और तेंदुआ रिहायशी इलाकों में दिखाई देना शुरू हो गए हैं। ठेलकबोड़ छोटेपारा में स्कूल में बच्चों की पढ़ाई चल रही थी, उसी समय वहां तेंदुआ पहुंच गया। उसे स्कूल के पीछे पहाड़ी पर देखा गया। सूचना मिलने पर वन विभाग की टीम भी पहुंच गई है और ड्रोन से तेंदुए की निगरानी कर रही है। कुछ महीनों पहले भी इसी जगह पर तेंदुआ पहुंचा था। उस दौरान स्कूल बंद करवा कर वन विभाग निगरानी कर रहा था। हालांकि बाद में तेंदुआ भाग निकला था।
विज्ञापन
कांकेर वन परिक्षेत्र अधिकारी संदीप सिंह ने बताया कि सुबह करीब 8.30 बजे स्कूल में पढ़ाई हो रही थी। उसी समय शिक्षकों ने वन विभाग को तेंदुए के बारे में सूचना दी। स्कूल से लगी हुए पहाड़ी पर चट्टानों के बीच तेंदुआ बैठा हुआ है। इस पर गांव वालों से भी पूछताछ की गई तो उन्होंने तेंदुए की तस्दीक की। इसके बाद एक गश्ती टीम चौकीदारों के साथ वहां भेजी गई। कहा कि, कोशिश रहेगी की शाम तक तेंदुआ चला जाए। ऐसे में इंतजार कर रहे हैं। आसपास के इलाकों में मुनादी भी कराई गई है।
विज्ञापन