फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   Kanker News ›   BJP Mahila Morcha staged protest demanding prohibition liquor

kanker: शराबबंदी की मांग को लेकर भाजपा महिला मोर्चा ने किया चक्काजाम, प्रदेश सरकार के खिलाफ की नारेबाजी

Fri, 28 Apr 2023 06:05 PM IST
Digvijay Singh अमर उजाला नेटवर्क, कांकेर
अमर उजाला नेटवर्क, कांकेर Published by: Digvijay Singh Updated Fri, 28 Apr 2023 06:05 PM IST
सार

महिला मोर्चा का प्रदर्शन लगभग आधा घंटे तक चला इस दौरान कांकेर से गुजरने वाले नेशनल हाइवे में महिला मोर्चा के कार्यकर्ता बैठे रहे जिससे आवागमन बाधित रहा।  

विज्ञापन
BJP Mahila Morcha staged protest demanding prohibition liquor
शराब बंदी की मांग को लेकर भाजपा महिला मोर्चा ने किया चक्काजाम - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

छत्तीसगढ़ में पूर्ण शराबबंदी की मांग को लेकर भाजपा महिला मोर्चा ने आज कांकेर में चक्काजाम किया। भाजपा महिला मोर्चा की प्रदेश अध्यक्ष शालिनी राजपूत व अन्य पदाधिकारियों की मौजूदगी में महिला कार्यकर्ता सड़क पर बैठी रहीं। लगभग आधे सड़क जाम कर बैठी कार्यकर्ताओं ने प्रदेश सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की।

विज्ञापन


महिला मोर्चा का प्रदर्शन लगभग आधा घंटे तक चला इस दौरान कांकेर से गुजरने वाली नेशनल हाइवे में महिला मोर्चा के कार्यकर्ता बैठे रहे। बस्तर में शराब बंदी के सवाल पर कहा कि सरकार ने अपने घोषणा पत्र में वादा किया था ये सरकार का काम है कि किस तरीके से फैसला लेकर अपना वादा पूरा करेगी। 

विज्ञापन

 

महिला मोर्चा पदाधिकारियों का कहना है कि प्रदेश सरकार ने अपने चुनावी घोषणा पत्र में पूर्ण शराब बंदी लागू करने की बात कही थी। पांच वर्ष का कार्यकाल पूरा होने जा रहा है अब तक शराब बंदी नहीं लागू की गई। शराब की वजह से प्रदेश में महिला अपराध बढ़ते जा रहे है। महिलाएं अपने आप को असुरक्षित महसूस करती है। साथ ही भाजपा महिला मोर्चा ने कहा कि कांग्रेस के नेताओ ने हाथ मे गंगा जल लेकर शराबबंदी का वादा किया था, लेकिन आज तक इस पर अमल नहीं हो सका। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed