फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   Kabirdham News ›   woman dead body thrown into dam of naxalite affected area after killing in kabirdham

महिला की हत्या कर डैम में फेंका शव: 25 किलो वजनी पत्थर से बंधा था; MP बॉर्डर के पास नक्सली इलाके में मिला

Wed, 03 May 2023 07:56 PM IST
मोहनीश श्रीवास्तव न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कबीरधाम
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कबीरधाम Published by: मोहनीश श्रीवास्तव Updated Wed, 03 May 2023 07:56 PM IST
सार

महिला की ऊंचाई करीब पांच फीट तीन इंच है। गुलाबी रंग की साड़ी, काला-पीली लाइनिंग का ब्लाउज, पहने हुए थी। थाना प्रभारी ने महिला के संबंध में किसी भी जानकारी होने पर मोबाइल नंबर-9479192413 पर संपर्क करने की अपील की है। 

विज्ञापन
woman dead body thrown into dam of naxalite affected area after killing in kabirdham
शव मिलने के बाद मौके पर जांच के लिए पहुंची पुलिस। - फोटो : संवाद

विस्तार

छत्तीसगढ़ के कबीरधाम स्थित डैम में बुधवार को एक महिला का शव मिला है। उसके शव को 25 किलो वजनी पत्थर से बांधा गया था। ऐसे में आशंका है कि महिला की हत्या की गई हो। जहां डैम में महिला का शव मिला है, वह इलाका नक्सल प्रभावित है और मध्य प्रदेश बार्डर से महज पांच किमी दूरी पर है। शव करीब सात से 10 दिन पुराना होने की आशंका है। सूचना मिलने पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। मामला जंगल रेंगाखार थाना क्षेत्र के बहेराखार डेम का है। 

विज्ञापन




पुलिस ने बताया कि, सुबह डैम में शव मिलने की जानकारी मिली थी। इसके बाद मौके पर पहुंचे तो जंगल रेंगाखार से करीब आठ किमी दूर डैम में शव था। महिला की उम्र 25 से 35 साल के बीच है। शव सड़ने के कारण उस पर चोट के निशान नहीं दिखाई दे रहे थे। फिलहाल पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार है। इसके बाद ही कुछ स्पष्ट हो सकेगा। आशंका है कि हत्या के बाद शव को छिपाने के लिए उसे पत्थर से बांधकर डैम में फेंका गया होगा। फिलहाल मामले की जांच कर रहे हैं। 
विज्ञापन




स्थानीय महिला का शव होने की आशंका
पुलिस को आशंका है कि शव स्थानीय किसी महिला का हो सकता है। शव के हाथ में गोदना बना है। आमतौर पर गोदना स्थानीय महिलाएं अपने शरीर पर बनवाती हैं। महिला की ऊंचाई करीब पांच फीट तीन इंच है। गुलाबी रंग की साड़ी, काला-पीली लाइनिंग का ब्लाउज, पहने हुए थी। आरेंज कलर का पेटीकोट और गुलाबी रंग का चप्पल पुलिस को मिली है। थाना प्रभारी ने महिला के संबंध में किसी भी जानकारी होने पर मोबाइल नंबर-9479192413 पर संपर्क करने की अपील की है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed