{"_id":"664ae1a010957388560e1476","slug":"two-vehicles-collided-with-a-truck-parked-on-highway-in-kabirdham-road-accident-2024-05-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"कबीरधाम में सड़क हादसा: हाईवे किनारे खड़े ट्रक से टकराए दो वाहन, एक की मौत; दो गंभीर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कबीरधाम में सड़क हादसा: हाईवे किनारे खड़े ट्रक से टकराए दो वाहन, एक की मौत; दो गंभीर
Mon, 20 May 2024 11:08 AM IST
अनुज कुमार
अमर उजाला नेटवर्क, कबीरधाम
अमर उजाला नेटवर्क, कबीरधाम
Published by: अनुज कुमार
Updated Mon, 20 May 2024 11:08 AM IST
सार
बीती रात कबीरधाम जिले में बड़ा हादसा हो गया। जहां एक ट्रक से ही दो वाहनों की टक्कर हो गई। दोनों हादसे पुलिस की गाड़ी से हुए हैं। आरोपी चालक के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है।
विज्ञापन
कबीरधाम में सड़क हादसा
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
कबीरधाम जिले में सोमवार देर रात करीब साढ़े 12 बजे एक सड़क हादसे में एक की मौत और दो लोग घायल हो गए हैं। ये हादसा कवर्धा-पोंडी-बोड़ला नेशनल हाईवे के ग्राम सिंघनपूरी के पास हुआ है। सड़क किनारे खड़े एक ट्रक में फोर व्हीलर और बाइक टकरा गई।
विज्ञापन
सबसे पहले बाइक सवार नेतराम धुर्वे का वाहन टकराया। गंभीर चोट आने से उसकी मौत हो गई। ये पुलिस विभाग में आरक्षक थे। जिसकी पोस्टिंग पांडातराई थाना में थी। इसके कुछ घंटे बाद फिर से इसी ट्रक में एक पुलिस का वाहन टकराया।
विज्ञापन
वाहन में बैठे दो पुलिसकर्मी घायल हो गए। एक ही ट्रक में अलग-अलग दो बार हादसा हुआ। ट्रक में खराबी आ गई थी। ट्रक में न तो पासिंग लाइट जला रखी थी और न ही इंटीगेटर दे रखा था इस मामले में सिटी कोतवाली कवर्धा आरोपी ट्रक चालक के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है।
विज्ञापन