फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   Two Motorcycles Collide in Pandariya, 45-Year-Old Man from Haryana Killed, Two Injured

Kabirdham: पंडरिया में दो बाइकों की भिड़ंत, हरियाणा के एक व्यक्ति की मौत; दो घायल, रहमान कांपा के पास हादसा

Wed, 14 Oct 2026 09:49 AM IST
कबीरधाम ब्यूरो अमर उजाला नेटवर्क, कबीरधाम
अमर उजाला नेटवर्क, कबीरधाम Published by: कबीरधाम ब्यूरो Updated Wed, 14 Oct 2026 09:49 AM IST
विज्ञापन
Two Motorcycles Collide in Pandariya, 45-Year-Old Man from Haryana Killed, Two Injured
हादसे के बाद बाइक की स्थिति - फोटो : Samvad
छत्तीसगढ़ के कबीरधाम जिले के पंडरिया थाना क्षेत्र में रहमान कांपा के पास कल मंगलवार की देर शाम को दो मोटरसाइकिलों के बीच टक्कर हो गई। हादसे में हरियाणा निवासी 45 वर्षीय गुरुदेव सिंह की मौत हो गई, जबकि दो अन्य लोग घायल हो गए।
विज्ञापन




दुर्घटना की सूचना मिलने पर पंडरिया पुलिस ने तत्काल कार्रवाई करते हुए घायलों को उपचार के लिए अस्पताल पहुंचाया। वहां चिकित्सकों ने गुरुदेव सिंह को मृत घोषित कर दिया। पुलिस मामले में आवश्यक वैधानिक कार्रवाई कर रही है। पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, दुर्घटना पंडरिया थाना क्षेत्र के रहमान कांपा के पास हुई। हादसे में पहली मोटरसाइकिल हीरो स्प्लेंडर (क्रमांक HR-08-N-4467) और दूसरी मोटरसाइकिल होंडा साइन (क्रमांक 28-Q-9373) शामिल थी। दोनों मोटरसाइकिलों की टक्कर के बाद दुर्घटना की सूचना पुलिस को मिली। सूचना मिलते ही पुलिस ने घायलों को अस्पताल पहुंचाने की व्यवस्था की।
विज्ञापन


हरियाणा के रहने वाले थे मृतक और एक घायल
पहली मोटरसाइकिल हीरो स्प्लेंडर में गुरुदेव सिंह (45), पिता दलवीर सिंह, निवासी ग्राम सिबन, थाना सिबन, जिला कैथल, हरियाणा सवार थे। हादसे में उनकी मौत हो गई। इसी मोटरसाइकिल पर सवार अरसिद खान (41), पिता अलीसेर, निवासी ग्राम सिबन, थाना सिबन, जिला कैथल, हरियाणा घायल हो गए। वहीं, दूसरी मोटरसाइकिल होंडा साइन पर सुनील कुमार कोसरिया (24), पिता राजकुमार, निवासी ग्राम किसुनगण, थाना पंडरिया, जिला कबीरधाम, छत्तीसगढ़ सवार थे। वे भी दुर्घटना में घायल हुए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


पुलिस कर रही कार्रवाई
दुर्घटना के बाद पुलिस ने घायलों को उपचार के लिए अस्पताल पहुंचाया। चिकित्सकों ने गुरुदेव सिंह को मृत घोषित कर दिया। घटना के संबंध में पंडरिया पुलिस द्वारा आवश्यक वैधानिक कार्रवाई की जा रही है। दुर्घटना किन परिस्थितियों में हुई और दोनों मोटरसाइकिलों की टक्कर कैसे हुई, इस संबंध में विस्तृत जानकारी पुलिस की आगे की कार्रवाई के बाद स्पष्ट हो सकेगी। आज बुधवार को मृतक के शव का पीएम बाद परिजनों को सौंपा जाएगा।
 

हादसे के बाद बाइक की स्थिति


हादसे के बाद बाइक की स्थिति

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed