फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   Kabirdham News ›   Truck hits bike rider one youth dies on the spot two injured in Kabirdham

कबीरधाम : ट्रक ने बाइक सवार को मारी टक्कर, मौके पर एक युवक की मौत, दो घायल

Mon, 09 Jun 2025 03:30 PM IST
Digvijay Singh अमर उजाला नेटवर्क, कबीरधाम
अमर उजाला नेटवर्क, कबीरधाम Published by: Digvijay Singh Updated Mon, 09 Jun 2025 03:30 PM IST
सार

कबीरधाम जिले में एक सड़क हादसे में युवक की मौत हो गई। यह सड़क हादसा नेशनल हाईवे-30 के मेन रोड शमशान घाट चिल्फी में हुआ है।

विज्ञापन
Truck hits bike rider one youth dies on the spot two injured in Kabirdham
Dead body demo - फोटो : istock

विस्तार

कबीरधाम जिले में एक सड़क हादसे में युवक की मौत हो गई। यह सड़क हादसा नेशनल हाईवे-30 के मेन रोड शमशान घाट चिल्फी में हुआ है। चिल्फी थाना से मिली जानकारी अनुसार ग्राम जलांगीबहरा से रात 9 बजे रामपाल, छोटू धुर्वे, अनिल यादव बाइक क्रमांक CG-09-JA-8119 में बैठकर घरेलू काम से मोतीनाला (मध्यप्रदेश ) जा रहे थे। 

विज्ञापन


रात करीब 10:30 बजे गरूणा हॉटल के आगे एनएच 30 मेन रोड शमशानघाट चिल्फी के पास पहुंचे थे कि सामने से आ रहे ट्रक क्रमांक HR-55-AP-1654 के चालक द्वारा ओवरटेक कर तेजी व लापरवाही पूर्वक वाहन चलाकर बाइक को ठोकर मारकर एक्सीडेंट कर दिया। 

विज्ञापन


हादसे में छोटू धुर्वे पिता बखरू धुर्वे उम्र 20 निवासी ग्राम जलांगीबहरा की सिर में गंभीर चोट आने व अत्यधिक खून बहने से मौके पर ही मौत हो गई। वहीं, हादसे में रामपाल, अनिल यादव को गंभीर चोट आई है। मौका पाकर आरोपी ट्रक चालक अपने वाहन को कुछ दूरी छोड़कर भाग गया। पास के हॉटल वाले घटना को देखकर आए व मदद की। वर्तमान में दोनों घायल का इलाज चल रहा है। इस मामले में चिल्फी थाना पुलिस ने ट्रक चालक के खिलाफ धारा 106(1, 125(a), 281-BNS के तहत मामला दर्ज किया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed