फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   Kabirdham News ›   trailer dragged a bike for 300 meters and two minors died In Kabirdham

छत्तीसगढ़ में दिल्ली के कंझावला जैसा कांड: ट्रेलर में फंसी बाइक...नाबालिगों को 300 मीटर तक घसीटा; ड्राइवर फरार

Tue, 23 Jul 2024 09:43 AM IST
अनुज कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कबीरधाम
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कबीरधाम Published by: अनुज कुमार Updated Tue, 23 Jul 2024 09:43 AM IST
सार

कबीरधाम जिले में एक ट्रेलर ने दो बाइक सवार नाबालिगों को 300 मीटर तक घसीटा। जिससे दोनों की मौत हो गई। आरोपी ड्राइवर वाहन छोड़ कर मौके से फरार हो गया। 

विज्ञापन
trailer dragged a bike for 300 meters and two minors died In Kabirdham
कुकदूर पुलिस ने एफआईआर दर्ज की - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बीते सोमवार देर शाम कबीरधाम जिले में एक सड़क हादसे में दो युवकों की मौत हो गई। ये दोनों युवक नाबालिग थे। घटना कुकदूर थाना क्षेत्र के पोलमी गांव के पास की है। कुकदूर थाना से मिली जानकारी अनुसार, बाइक क्रमांक CG -09-JJ- 4876 में मृतक छोटू उर्फ छोटे लाल पिता पसू राम बैगा उम्र 15 व जगतू मरावी पिता मुन्ना मरावी उम्र 14 साल दोनों निवासी ग्राम आगरपानी थाना कुकदूर जिला कबीरधाम अपने घर आ रहे थे।

विज्ञापन


तभी कुकदूर की तरह से आ रही ट्रेलर क्रमांक CG -07-BL-6817 ने अपने चपेट में ले लिया। हादसा इतना खतरनाक था कि ट्रेलर में बाइक फंस गई थी, जो 300 मीटर तक घसीटते ले गया। वहीं दोनों युवक कुछ दूर में छिटक गए थे।
विज्ञापन


इन दोनों को कुकदूर के सरकारी अस्पताल ले जाया गया। उनके पहुंचने से पहले मौत हो गई थी। आज मंगलवार को दोनों के शव का पीएम किया जाएगा। इस मामले में पुलिस ने मर्ग कायम कर लिया है। ट्रेलर चालक वाहन को छोड़कर भाग गया।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed