{"_id":"67ff5e652033696cae0c3132","slug":"threat-to-blow-up-collectorate-with-rdx-police-on-alert-investigation-of-collectorate-premises-begins-in-kabir-2025-04-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kabirdham: कलेक्ट्रेट को RDX से उड़ाने की धमकी, पुलिस हुई अलर्ट, कलेक्ट्रेट परिसर की जांच शुरू","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kabirdham: कलेक्ट्रेट को RDX से उड़ाने की धमकी, पुलिस हुई अलर्ट, कलेक्ट्रेट परिसर की जांच शुरू
Wed, 16 Apr 2025 01:14 PM IST
Digvijay Singh
अमर उजाला नेटवर्क, कबीरधाम
अमर उजाला नेटवर्क, कबीरधाम
Published by: Digvijay Singh
Updated Wed, 16 Apr 2025 01:14 PM IST
सार
आज बुधवार को कबीरधाम कलेक्ट्रेट कार्यालय को आरडीएक्स (विस्फोटक सामग्री) से उड़ाने की धमकी आई है। कलेक्ट्रेट के ई-मेल आई में एक मेल आया था। ऐसे में कलेक्ट्रेट में सनसनी फैल गई।
विज्ञापन
कलेक्ट्रेट को RDX से उड़ाने की धमकी
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
आज बुधवार को कबीरधाम कलेक्ट्रेट कार्यालय को आरडीएक्स (विस्फोटक सामग्री) से उड़ाने की धमकी आई है। कलेक्ट्रेट के ई-मेल आई में एक मेल आया था। ऐसे में कलेक्ट्रेट में सनसनी फैल गई। आनन-फानन मौके पर पुलिस बल को बुलाया गया। पूरे कार्यालय परिसर की सघन जांच अभियान चलाया गया। जब कुछ नहीं मिला तब अधिकारियों ने राहत की सांस ली।
विज्ञापन
टीम ने कलेक्ट्रेट प्रांगण स्थित जिला कोषालय, बैंक,डाकघर,समेत सभी कार्यालय की जांच किया है। कलेक्ट्रेट प्रांगण के अलमारी एवं मेज कुर्सी आदि की जांच पड़ताल की, लेकिन कहीं कुछ नहीं मिला। मेल में 2.30 बजे तक का समय दिया गया था। कलेक्ट्रेट स्टाफ भी जांच में जुटा रहा। कर्मचारी कार्यालयों के आसपास संदिग्ध वस्तु ढूंढते दिखे। इस मामले में पुलिस के साइबर विंग द्वारा जांच किया जा रहा है कि आखिर मेल कहां से आया था। जांच के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी। कलेक्ट्रेट कार्यालय में मौके पर पुलिस बल पहुंचा हुआ है।
विज्ञापन