फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   Kabirdham News ›   Static surveillance team took major action in Kabirdham

Kabirdham: कबीरधाम में स्थैतिक निगरानी टीम ने की बड़ी कार्रवाई, कार से 10 लाख से ज्यादा कैश बरामद

Sun, 15 Oct 2023 01:49 PM IST
Digvijay Singh अमर उजाला नेटवर्क, कबीरधाम
अमर उजाला नेटवर्क, कबीरधाम Published by: Digvijay Singh Updated Sun, 15 Oct 2023 01:49 PM IST
सार

स्थैतिक दल ने कबीरधाम जिले के पंडरिया विधानसभा क्षेत्र के ग्राम महका चेक पोस्ट पर जांच के दौरान 10 लाख 96 हजार 675 रुपए नगदी जब्त किया है। पूरी कार्रवाई की वीडियोग्राफी भी कराई गई है।

विज्ञापन
Static surveillance team took major action in Kabirdham
कार से 10 लाख से ज्यादा कैश बरामद - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

कबीरधाम जिले में भारत निर्वाचन आयोग के दिशा-निर्देश पर स्वतंत्र, निष्पक्ष, शांति पूर्ण एवं पारदर्शिता के साथ निवार्चन कार्य संपादित करने के लिए बनाई गई स्थैतिक निगरानी दल में कवर्धा-मुंगेली मार्ग पर ग्राम महका बैरियर पर बड़ी कार्रवाई की है। स्थैतिक दल ने कबीरधाम जिले के पंडरिया विधानसभा क्षेत्र के ग्राम महका चेक पोस्ट पर जांच के दौरान 10 लाख 96 हजार 675 रुपए नगदी जब्त किया है। पूरी कार्रवाई की वीडियोग्राफी भी कराई गई है।

विज्ञापन

 

कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी जनमेजय महोबे ने बताया कि 10 लाख से अधिक रकम होने पर इन्कम टैक्स विभाग द्वारा इस पूरे प्रकरण की जा जाएगी। पंडरिया विधानसभा के रिटर्निग आफिसर एवं एसडीएम संदीप ठाकुर ने बताया कि वाहन चालक प्रमोद कुमार है। वाहन में ड्राइवर के अलावा दो अन्य दिनेश कौशिक और राजेश गुप्ता बैठे हुए थे। प्रारंभिक जांच के वाहन चालक द्वारा कवर्धा से बिलासपुर जाने की बात कही जा रही है।

विज्ञापन

 

उल्लेखनीय है कि कबीरधाम जिले में कवर्धा एवं पंडरिया में विधानसभा आम निर्वाचन संपादित करने के लिए कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी  महोबे के निर्देश पर जिले के विभिन्न मार्गों में स्थैतिक निगरानी दल स्थैतिक निगरानी दल का गठन किया गया जो चेकपोस्ट में 24 घंटे तैनात है। स्थैतिक निगरानी दल निर्वाचन प्राक्रिया के दौरान निर्वाचन क्षेत्र में अत्याधिक प्रचार व्यय, रिश्वत के रूप में नगद या वस्तु वितरण, अवैध शस्त्रों, गोला, बारूद, शराब वितरण या परिवहन एवं असामाजिक तत्वों पर निगरानी रखेगी। स्थैतिक निगरानी दल 24 घंटा कार्यरत रहेंगे। इसमें तीन पाली सुबह छह बजे से दो बजे, दोपहर दो बजे से रात्रि 10 बजे और रात्रि 10 बजे से सुबह  छह बजे तक ड्यूटी लगाई गई हैं। प्रत्येक टीम में एक अधिकारी और दो पुलिस कर्मी ड्यूटी पर तैनात हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed