{"_id":"684eb3203bbed8da7d064615","slug":"social-boycott-of-6-families-including-mp-representative-case-registered-against-18-people-after-complaint-to-2025-06-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"कबीरधाम: सांसद प्रतिनिधि समेत 6 परिवारों का सामाजिक बहिष्कार, SP से शिकायत के बाद 18 लोगों के खिलाफ मामला दर्ज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कबीरधाम: सांसद प्रतिनिधि समेत 6 परिवारों का सामाजिक बहिष्कार, SP से शिकायत के बाद 18 लोगों के खिलाफ मामला दर्ज
Sun, 15 Jun 2025 05:37 PM IST
Digvijay Singh
अमर उजाला नेटवर्क, कबीरधाम
अमर उजाला नेटवर्क, कबीरधाम
Published by: Digvijay Singh
Updated Sun, 15 Jun 2025 05:37 PM IST
सार
कबीरधाम जिले के सहसपुर लोहारा ब्लॉक अंतर्गत सिंघनगढ़ गांव में सांसद प्रतिनिधि और पूर्व सरपंच भगवानी राम साहू समेत 6 परिवार के 50 लोगों का सामाजिक बहिष्कार कर दिया गया है।
विज्ञापन
6 परिवारों का सामाजिक बहिष्कार
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
कबीरधाम जिले के सहसपुर लोहारा ब्लॉक अंतर्गत सिंघनगढ़ गांव में सांसद प्रतिनिधि और पूर्व सरपंच भगवानी राम साहू समेत 6 परिवार के 50 लोगों का सामाजिक बहिष्कार कर दिया गया है। इसे लेकर पीड़ित लोगों ने दो दिन पहले एसपी कार्यालय में शिकायत दर्ज कराने पहुंचे हुए थे। इसके बाद एसपी ने एक्शन लेते हुए कार्रवाई के निर्देश दिए है। अब सहसपुर लोहारा थाना में पीड़ित भगवानी साहू के आवेदन पर गांव के 18 नामजद लोगों समेत अन्य के खिलाफ 189(2), 296, 351(3) BNS के तहत मामला दर्ज किया है।
विज्ञापन
पीड़ित भगवानी राम साहू उम्र 42 ने अपने रिपोर्ट में बताया है कि ग्राम सिघंनगढ मे आयुर्वेद विभाग के फार्मासिस्ट विद्या सिंह धुर्वे बीते 30 साल से गांव मे अपने कार्य के अलावा हमेशा राजनीति कार्य में लिप्त रहता है। इसके तबादला के संबंध में आवेदन क्षेत्रीय विधायक को दिया गया है। इसके बाद गांव के सरपंच ने उन्हें 12 जून को बैठक कर आवेदन वापस लेने का दबाव बनाने लगा व गाली-गलौच करने लगा। इसके बाद सरपंच समेत अन्य लोगों ने पीड़ित व 6 लोगों का गांव से सामाजिक बहिष्कार कर दिया। गांव में दुकान में सामान खरीदी तक में प्रतिबंध लगा दिया। इन लोगों से बातचीत किए जाने पर एक हजार रुपए का अर्थदंड भी पारित किया गया। परेशान होकर पीड़ित भगवानी राम साहू ने एसपी के पास शिकायत की, तब जाकर सहसपुर लोहारा पुलिस ने एफआईआर दर्ज कर जांच में ले लिया है।
विज्ञापन