{"_id":"6934341d9488a960b900934c","slug":"six-injured-in-two-road-accidents-two-in-critical-condition-the-accidents-occurred-on-the-highway-in-kabirdham-2025-12-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"कबीरधाम: दो सड़क हादसे में 6 घायल, दो की हालत नाजूक, हाईवे सड़क में हुआ हादसा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कबीरधाम: दो सड़क हादसे में 6 घायल, दो की हालत नाजूक, हाईवे सड़क में हुआ हादसा
Sat, 06 Dec 2025 08:25 PM IST
Digvijay Singh
अमर उजाला नेटवर्क, कबीरधाम
अमर उजाला नेटवर्क, कबीरधाम
Published by: Digvijay Singh
Updated Sat, 06 Dec 2025 08:25 PM IST
सार
आज शनिवार को कबीरधाम जिले में दो अलग-अलग सड़क हादसे में 6 लोग घायल हो गए है। इसमें दो लोगों की हालत नाजूक बनी हुई है।
विज्ञापन
हादसे के बाद कार के उड़े परखच्चे
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
आज शनिवार को कबीरधाम जिले में दो अलग-अलग सड़क हादसे में 6 लोग घायल हो गए है। इसमें दो लोगों की हालत नाजूक बनी हुई है। पहला सड़क हादसा कवर्धा-सिमगा नेशनल हाईवे स्थित ग्राम दशरंगपुर के पास हुआ है,जहां दो बाइक सवार आपस में भिड़ गए है। इन दोनों बाइक में तीन-तीन लोग सवार थे। तेज रफ्तार ये दोनों बाइक की टक्कर से उसमें बैठे लोग सड़क में छिटक गए। इस हादसे में एक महिला को छोड़ बाकि 5 लोग घायल हुए है, जिसमें से दो की हालत नाजूक बताई जा रहीं है। इन सभी को कवर्धा के जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
विज्ञापन
इसी प्रकार दूसरा सड़क हादसा कवर्धा-जबलपुर हाईवे स्थित ग्राम चिल्फी घाटी में हुआ है। एक तेज रफ्तार ट्रक ने कार को टक्कर मार दी। इस टक्कर के बाद कार सड़क किनारे 10 फीट नीचे गड्ढे में जा गिरी है। कार में सवार लोगों की किस्मत अच्छी रहीं कि समय पर एयर बैग खुल गया। हादसे में एक व्यक्ति घायल हुआ है, जिसे सामान्य चोट लगी है। घटना के बाद ट्रक चालक मौके से फरार हो गया है। चिल्फी थाना पुलिस द्वारा हादसे की जांच की जा रहीं है।
विज्ञापन