{"_id":"674daf0fa8b33d43da07c423","slug":"rs-28-32-lakh-embezzled-in-kawardha-pg-college-case-filed-against-accounting-in-charge-clerk-in-kabirdham-2024-12-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kabirdham: कवर्धा के पीजी कॉलेज में 28.32 लाख रुपये का गबन, लेखा प्रभारी क्लर्क के खिलाफ मामला दर्ज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kabirdham: कवर्धा के पीजी कॉलेज में 28.32 लाख रुपये का गबन, लेखा प्रभारी क्लर्क के खिलाफ मामला दर्ज
Mon, 02 Dec 2024 06:29 PM IST
Digvijay Singh
अमर उजाला नेटवर्क, कबीरधाम
अमर उजाला नेटवर्क, कबीरधाम
Published by: Digvijay Singh
Updated Mon, 02 Dec 2024 06:29 PM IST
सार
कबीरधाम जिले के सबसे बड़े पीजी कॉलेज कवर्धा में 28.32लाख रुपए के गबन का मामला सामने आया है। मामले में अब कॉलेज के लेखा प्रभारी क्लर्क के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है।
विज्ञापन
आरोपी क्लर्क प्रमोद वर्मा
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
कबीरधाम जिले के सबसे बड़े पीजी कॉलेज कवर्धा में 28.32लाख रुपए के गबन का मामला सामने आया है। मामले में अब कॉलेज के लेखा प्रभारी क्लर्क के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है। इससे पहले यहां के प्राचार्य डॉ.बीएस चौहान को बीते माह नवंबर में राज्य सरकार ने सस्पेंड किया था। इसके बाद अब क्लर्क प्रमोद वर्मा के खिलाफ सिटी कोतवाली थाना कवर्धा में धारा 316(5)-BNS के तहत मामला दर्ज किया है। आरोपी क्लर्क कॉलेज के लेखा शाखा का कामकाज देखता है। कॉलेज के जनभागीदारी समिति अध्यक्ष रिंकेश वैष्णव के आवेदन पर एफआईआर दर्ज की गई है।
विज्ञापन
थाने से मिली जानकारी अनुसार अगस्त 2024 में जनभागीदारी समिति की बैठक हुई। बैठक में लेखा प्रभारी प्रमोद वर्मा ने मौखिक बताया कि समिति के मद में 19लाख रुपए बैंक में जमा है। लेकिन, बैंक खाता नहीं दिखाया। इस कारण संदेह हुआ। तब समिति अध्यक्ष रिंकेश वैष्णव ने जानकारी एकत्र करना प्रारंभ किया गया। इस दौरान पता चला कि आरोपी क्लर्क ने 28 लाख 32हजार 407 रुपए गबन कर लिया है। बता दे ये कि राशि कॉलेज के जनभागीदारी समिति के खाते में जमा किया गया था। इस समिति के खाते में कॉलेज में पढ़ाई करने वाले व प्राईवेट परीक्षा के रूप में शामिल होने वाले विद्यार्थियों से लिए गए विभिन्न प्रकार के शुल्क को जमा किया जाता है। कॉलेज में हुए गबन के मामले को लेकर लगातार छात्र संगठन द्वारा प्रदर्शन किया जा रहा था। प्रदर्शन के बाद दबाव बढ़ा व एफआईआर दर्ज की गई है। मामले में पुलिस द्वारा जांच की जा रहीं है।
विज्ञापन