फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   Kabirdham News ›   Regarding life and dignity MP Santosh Pandey said This moment is full of excitement and enthusiasm in Kabirdh

Kabirdham: प्राण- प्रतिष्ठा को लेकर सांसद संतोष पांडेय बोले- बहुत ही उत्साह और उमंग भरा है यह पल

Mon, 22 Jan 2024 05:42 PM IST
Digvijay Singh अमर उजाला नेटवर्क, कबीरधाम
अमर उजाला नेटवर्क, कबीरधाम Published by: Digvijay Singh Updated Mon, 22 Jan 2024 05:42 PM IST
सार

सांसद ने आगे कहा कि मुझे याद है कि मैं कार सेवा में गया था, जहां उस मैदान में पूरे भारत के लाखों राम भक्त पहुंचे थे। वह पल बहुत ही उत्साह और उमंग का था। आज वह समय आ गया है, जहां मंदिर का निर्माण हो गया है।

विज्ञापन
Regarding life and dignity MP Santosh Pandey said This moment is full of excitement and enthusiasm in Kabirdh
सांसद संतोष पांडेय - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

अयोध्या में आयोजित किए जा रहे प्रभु ‘श्री रामलला प्राण प्रतिष्ठा रामोत्सव‘ के अवसर पर कवर्धा के पटेल मैदान में दो दिवसीय भक्तिमय सांस्कृतिक कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि राजनांदगांव-कवर्धा लोकसभा सांसद संतोष पाण्डेय ने दीप प्रज्जवलित कर किया। सभा को संबोधित करते हुए सांसद संतोष पाण्डेय ने कहा कि यह बहुत ही प्रसंन्नता की बात हैं कि जिसके लिए हम लंबे समय से इंतजार कर रहे थे, वह दिन आ गया है। 

विज्ञापन

 

सांसद ने आगे कहा कि मुझे याद है कि मैं कार सेवा में गया था, जहां उस मैदान में पूरे भारत के लाखों राम भक्त पहुंचे थे। वह पल बहुत ही उत्साह और उमंग का था। आज वह समय आ गया है, जहां मंदिर का निर्माण हो गया है। आज भगवान राम लला का अयोध्या में भव्यता के साथ प्राण प्रतिष्ठा किया जा रहा है और हम उसके साक्षी होंगे। 

विज्ञापन

 

सांसद ने कहा कि हम बहुत ही सौभाग्यशाली हैं कि हमे इस अवसर को देखने मिलेगा। वहीं पटेल मैदान में आस्था कला मंच की प्रस्तुति, स्कूली विद्यार्थियों की भक्तिमय मनमोहक कार्यक्रम और भक्ति सागर समूह की भजन संध्या से कवर्धा शहर राममय हो हुआ। इस कार्यक्रम में सोमवार को स्थानीय विधायक व डिप्टी सीएम विजय शर्मा ने हिस्सा लिया।

विज्ञापन
विज्ञापन

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed