फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   Kabirdham News ›   One person died and four injured in two separate road accidents in Kabirdham

CG Road Accident: कबीरधाम में दो अलग-अलग सड़क हादसे, ट्रैक्टर ट्रॉली पलटी; इस साल इतने लोगों ने गंवाई जान

Fri, 08 Mar 2024 09:50 PM IST
अनुज कुमार अमर उजाला नेटवर्क, कबीरधाम
अमर उजाला नेटवर्क, कबीरधाम Published by: अनुज कुमार Updated Fri, 08 Mar 2024 09:50 PM IST
सार

कबीरधाम में दो अलग-अलग सड़क हादसे सामने आए हैं। हादसे में एक की मौत और चार लोग घायल हो गए हैं। सड़क के किनारे चल रही तीन वर्षीय बच्ची को अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी।

विज्ञापन
One person died and four injured in two separate road accidents in Kabirdham
सड़क हादसा - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

कबीरधाम जिले में शुक्रवार को दो अलग-अलग सड़क हादसे में चार घायल व एक की मौत हो गई है। पहला सड़क हादसा भोरमदेव थाना क्षेत्र में दोपहर तीन बजे हुई है। यह हादसा दियाबार गांव के पास हुई है।
विज्ञापन


मृतिका शिया ठाकुर पिता दीपक ठाकुर तीन वर्ष निवासी शंकर नगर कवर्धा अपने परिवार के साथ भोरमदेव जा रही थी। तभी अज्ञात वाहन ठोकर मारकर फरार हो गया। मौके से बच्ची को जिला अस्पताल लाया गया। जहां उसके अस्पताल आने से पहले की मौत हो गई। शुक्रवार को पीएम बाद शव को परिजन को सौंप दिया गया है। इस मामले में पुलिस ने मर्ग कायम कर जांच शुरू की।
विज्ञापन


दूसरा सड़क हादसा पांडातराई थाना क्षेत्र की है। यहां के नवागांव मोड़ के पास दोपहर चार बजे  ट्रैक्टर ट्रॉली पलट गई। इसमें बैठे चार लोग घायल हो गए। जिसमें एक की हालत गंभीर है। सभी घायल को अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


बता दें कि जिले में इस साल लगातार सड़क हादसे बढ़ रहे हैं। स्तिथि ऐसी है कि इस साल अब तक 23 लोगों की सड़क हादसे में मौत हो चुकी हैं। जनवरी माह में 31 सड़क हादसे में 14 की मौत और  24 घायल हो चुके है। इसी प्रकार फरवरी माह में 23 सड़क हादसे में 8 की मौत और 50 घायल हो चुके हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed