{"_id":"66f3bb01b635d2344502ea4b","slug":"newly-appointed-collector-gopal-verma-on-action-mode-conducted-surprise-inspection-of-offices-in-kabirdham-2024-09-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kabirdham: एक्शन मोड पर नवपदस्थ कलेक्टर गोपाल वर्मा, दफ्तरों का किया औचक निरीक्षण, गैरहाजिर कर्मचारी को नोटिस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kabirdham: एक्शन मोड पर नवपदस्थ कलेक्टर गोपाल वर्मा, दफ्तरों का किया औचक निरीक्षण, गैरहाजिर कर्मचारी को नोटिस
Wed, 25 Sep 2024 12:56 PM IST
Digvijay Singh
अमर उजाला नेटवर्क, कबीरधाम
अमर उजाला नेटवर्क, कबीरधाम
Published by: Digvijay Singh
Updated Wed, 25 Sep 2024 12:56 PM IST
सार
कबीरधाम जिले के नवपदस्थ कलेक्टर गोपाल वर्मा ने आज बुधवार की सुबह 10 बजे संयुक्त कलेक्टोरेट परिसर में संचालित विभिन्न जिला कार्यालय का आकस्मिक निरीक्षण किया और जिला स्तरीय कर्मचारियो से आवश्यक जानकारी ली।
विज्ञापन
नवपदस्थ कलेक्टर गोपाल वर्मा
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
कबीरधाम जिले के नवपदस्थ कलेक्टर गोपाल वर्मा ने आज बुधवार की सुबह 10 बजे संयुक्त कलेक्टोरेट परिसर में संचालित विभिन्न जिला कार्यालय का आकस्मिक निरीक्षण किया और जिला स्तरीय कर्मचारियो से आवश्यक जानकारी ली। कलेक्टर वर्मा में निरीक्षण करते हुए विभाग के अधिकारी-कर्मचारियो को सख्त हिदायत देते हुए कहा कि शासकीय कार्यालय का समय सुबह 10 बजे निर्धारित है। समय पर अपनी उपस्थिति होनी चाहिए। उन्होंने जिला अधिकारियों को भी निर्देशित करते हुए कहा कि अगर उनके क्षेत्र भ्रमण अथवा दौरा निर्धारित है तो अपने कार्यालय के सूचना पटल पर फील्ड भ्रमण की जानकारी अवश्य दे।
विज्ञापन
निर्धारित दिनो में ही क्षेत्र भ्रमण में जाना सुनिश्चित करें, ताकि दूर-दराज से आने वाले ग्रामीण, किसानों, तथा किसी योजना के आवेदन देने आए ग्रामीण-किसानों को अनावश्यक परेशानी ना हो। कलेक्टर ने निरीक्षण के दौरान उपस्थिति पंजी का भी अवलोकन किया। निरीक्षण के दौरान एक कर्मचारी अनुपस्थित मिले, जिसे शो-कॉज नोटिश जारी करने के लिए निर्देश दिए। कलेक्टर ने कलेक्टोरेट कार्यकाल में सुरक्षा तथा निगरानी की दृष्टि से लगाए गए सीसी कैमरे की जानकारी ली।
विज्ञापन
नवपदस्थ कलेक्टर वर्मा ने आकस्मिक निरीक्षण के दौरान जिला खाद्य, खनिज, आदिमजाति, भू-अभिलेख, आबकारी, जिला कोषालय, समेत डिप्टी कलेक्टर, अपर कलेक्टर न्यायायल का भी अवलोकन किया। कलेक्टर ने रोजाना देरी के आने वाले कर्मचारियों की जानकारियां भी ली। उन्होंने देरी के पहुचने वाले कर्मचारियों को अपना रवैया सुधारने के लिए सख्त निर्देश दिए।
विज्ञापन