फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   Kabirdham News ›   Minor sexual harassmenton pretext of marriage police caught her from Maharashtra in Kabirdham

Kabirdham: नाबालिग के साथ शादी का झांसा देकर दुष्कर्म, पुलिस ने महाराष्ट्र से पकड़ा, आरोपी को भेजा जेल

Fri, 03 May 2024 02:39 PM IST
Digvijay Singh अमर उजाला नेटवर्क, कबीरधाम
अमर उजाला नेटवर्क, कबीरधाम Published by: Digvijay Singh Updated Fri, 03 May 2024 02:39 PM IST
सार

कबीरधाम जिले के पांडातराई थाना पुलिस ने दुष्कर्म के आरोपी को गिरफ्तार किया है। आरोपी ने नाबालिग बालिका को शादी का झांसा देकर दुष्कर्म किया।

विज्ञापन
Minor sexual harassmenton pretext of marriage police caught her from Maharashtra in Kabirdham
पुलिस की गिरफ्त में आरोपी - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

कबीरधाम जिले के पांडातराई थाना पुलिस ने दुष्कर्म के आरोपी को गिरफ्तार किया है। आरोपी ने नाबालिग बालिका को शादी का झांसा देकर दुष्कर्म किया। पुलिस ने आरोपी व पीड़िता को महाराष्ट्र से बरामद किया है। 

विज्ञापन

 

पांडातराई थाना प्रभारी जन्मेजय पाण्डेय ने बताया कि 17 वर्ष तीन माह की पीड़िता को आरोपी पंकज पटेल पिता दीनबंधु पटेल उम्र 25, निवासी ग्राम नवागांव कला थाना दाढ़ी, जिला बेमेतरा ने बीते दो वर्ष से शादी का झांसा देकर दुष्कर्म करता था। इसी साल 21 मार्च को पीड़िता को भगाकर बिलासपुर से ट्रेन बैठकर नागपुर ले गया। दूसरे दिन ट्रेन से पुणे, फिर सतारा जिला के भोसलेबाड़ी गांव ले गया। जहां किराये के मकान में रखा था। 

विज्ञापन

 

पुलिस ने आरोपी पंकज पटेल व पीड़िता को भोसलेबाड़ी गांव (महाराष्ट्र) से बरामद किया है। इन दोनों को पुलिस ने दो मई को पांडातराई लेकर आई। आरोपी के खिलाफ धारा 366, 376(2)N, 4,6 पास्को एक्ट के तहत मामला दर्ज कर कोर्ट में पेश किया, जहां से आरोपी को जेल भेज दिया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

 


 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed