{"_id":"66ced574e932ad090e078818","slug":"minor-girl-harassment-on-pretext-of-marriage-accused-arrested-from-raipur-sent-to-jail-in-kabirdham-2024-08-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kabirdham: नाबालिग लड़की के साथ शादी का झांसा देकर किया दुष्कर्म, रायपुर से आरोपी गिरफ्तार, भेजा गया जेल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kabirdham: नाबालिग लड़की के साथ शादी का झांसा देकर किया दुष्कर्म, रायपुर से आरोपी गिरफ्तार, भेजा गया जेल
Wed, 28 Aug 2024 01:47 PM IST
Digvijay Singh
अमर उजाला नेटवर्क, कबीरधाम
अमर उजाला नेटवर्क, कबीरधाम
Published by: Digvijay Singh
Updated Wed, 28 Aug 2024 01:47 PM IST
सार
कबीरधाम जिले में नाबालिग लड़की के साथ शादी का झांसा देकर दुष्कर्म का मामला सामने आया है। पुलिस ने इस मामले में आज बुधवार को आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। यह मामला कबीरधाम जिले में दामापुर पुलिस चौकी क्षेत्र का है।
विज्ञापन
पुलिस की गिरफ्त में आरोपी
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
कबीरधाम जिले में नाबालिग लड़की के साथ शादी का झांसा देकर दुष्कर्म का मामला सामने आया है। पुलिस ने इस मामले में आज बुधवार को आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। यह मामला कबीरधाम जिले में दामापुर पुलिस चौकी क्षेत्र का है। इस संबंध में एडिशनल एसपी पुष्पेंद्र बघेल ने बताया कि मामले में पीड़िता के भाई ने पुलिस चौकी में शिकायत दर्ज कराई थी। शिकायत में भाई ने बताया कि उसकी नाबालिग बहन को किसी अज्ञात आरोपी द्वारा बहला फुसलाकर अपने साथ ले गया है।
विज्ञापन
रिपोर्ट पर धारा 137(2) बीएनएस कायम कर विवेचना शुरू किया गया। विवेचना के दौरान पता चला कि आरोपी व नाबालिग लड़की रायपुर में है। पुलिस टीम को रायपुर भेजा गया। आरोपी व नाबालिग लड़की रायपुर में मिले है। दोनों को रायपुर से वापस पुलिस चौकी लगा गया। नाबालिग से महिला पुलिस अधिकारी द्वारा पूछताछ करने पर बताया कि आरोपी खुमान दास मानिकपुरी पिता चुम्मन दास मानिकपुरी उम्र 20 निवासी ग्राम बिरोदा थाना अभनपुर, जिला रायपुर द्वारा शादी का प्रलोभन देकर दुष्कर्म किया है।
विज्ञापन
इस पर पुलिस ने आरोपी के खिलाफ धारा 137(2), 87, 64, 3(5) बीएनएस व धारा 4 पॉक्सो एक्ट के तहत गिरफ्तार किया है। आज बुधवार को आरोपी को कोर्ट में पेश किया गया, जहां से उसे जेल भेज दिया गया है।
विज्ञापन