फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   Kabirdham News ›   Kawardha road accident funeral of many bodies together today

Kawardha Accident: एक गांव में एक चिता पर एक साथ जलीं 17 लाशें, दो का ससुराल में हुआ अंतिम संस्कार,देखें Video

Tue, 21 May 2024 11:40 AM IST
अनुज कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कवर्धा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कवर्धा Published by: अनुज कुमार Updated Tue, 21 May 2024 11:40 AM IST
सार

कवर्धा में हुए सड़क हादसे में मंगलवार को 17 आदिवासी मृतकों का अंतिम संस्कार किया गया। कार्यक्रम में उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा भी मौजूद रहे।

विज्ञापन
Kawardha road accident funeral of many bodies together today
मृतकों का हुआ अंतिम संस्कार - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

सोमवार को पंडरिया ब्लॉक अंतर्गत कुकदूर थाना क्षेत्र के ग्राम बाहपानी में हुए सड़क हादसा में 19 लोगों की मौत हुई। मृतकों का आज मंगलवार को अंतिम संस्कार किया जा रहा है। 17 मृतकों का अंतिम संस्कार किया गया है।
विज्ञापन


अंतिम संस्कार ग्राम सेमरहा में, एक का ग्राम दर्दी और एक का ग्राम सिंघरी गांव में किया जा रहा है। उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा भी मृतकों के अंतिम संस्कार में शामिल होने सेमरहा ग्राम पहुंचे हुए हैं।
विज्ञापन




मृतकों के लिए मुआवजे का एलान
वहीं कुकदूर पुलिस ने पिकअप वाहन चालक के खिलाफ मामला दर्ज किया है। आरोपी चालक को हिरासत में रखा गया है। छत्तीसगढ़ के सीएम विष्णुदेव साय ने कबीरधाम जिले के कुकदूर थाना क्षेत्र के बाहपानी गांव के पास हुई सड़क दुर्घटना में मृतक ग्रामीणों के प्रति शोक संवेदना व्यक्त की। छत्तीसगढ़ सरकार ने मृतकों के परिजनों को पांच लाख और हादसे में घायल हुए लोगों को 50 हजार की सहायता राशि देगी। 
विज्ञापन
विज्ञापन


हादसे पर पीएम मोदी ने जताया दुख
हादसे पर पीएम मोदी ने दुख जताते हुए कहा कि छत्तीसगढ़ के कवर्धा में हुआ सड़क हादसा अत्यंत पीड़ादायक है। इस दुर्घटना में जिन्होंने अपनों को खोया है, उनके प्रति मेरी शोक-संवेदनाएं। इसके साथ ही मैं सभी घायलों के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना करता हूं। राज्य सरकार की देखरेख में स्थानीय प्रशासन पीड़ितों की हरसंभव मदद में जुटा है।


 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed