फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   Kabirdham News ›   Kabirdham Police brought back smiles on people's faces, returned 132 missing mobiles worth Rs 21 lakh

कबीरधाम: पुलिस ने लोगों के चेहरे पर लौटाई मुस्कान, 21 लाख रुपए के 132 गुम मोबाइलों की वापसी

Thu, 05 Sep 2024 06:56 PM IST
निकिता गुप्ता अमर उजाला नेटवर्क, कबीरधाम
अमर उजाला नेटवर्क, कबीरधाम Published by: निकिता गुप्ता Updated Thu, 05 Sep 2024 06:56 PM IST
सार

कबीरधाम पुलिस ने 21 लाख रुपए कीमत के 132 गुम मोबाइलों को ढूंढकर उनके मालिकों को लौटाया और इस साल अब तक 372 मोबाइल रिकवर किए हैं।

विज्ञापन
Kabirdham Police brought back smiles on people's faces, returned 132 missing mobiles worth Rs 21 lakh
कबीरधाम पुलिस - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

कबीरधाम पुलिस ने एक उल्लेखनीय प्रयास के तहत 21 लाख रुपए कीमत के 132 गुम मोबाइलों को सफलतापूर्वक ढूंढ निकाला है। इन मोबाइलों को आज (गुरुवार) उनके असली मालिकों को वापस कर दिया गया। यह वितरण बीते 6 महीनों में तीसरी बार किया गया है। और इस साल अब तक कुल 372 मोबाइलों को रिकवर किया जा चुका है।

विज्ञापन


एडिशनल एसपी पुष्पेन्द्र कुमार बघेल ने जानकारी दी कि पुलिस द्वारा गुम मोबाइलों के आवेदनों का निराकरण लगातार किया जा रहा है। जिला सायबर सेल ने सीईआईआर पोर्टल से प्राप्त आवेदन और लंबित गुम मोबाइलों की जांच के बाद 132 विभिन्न कंपनियों के मोबाइलों को जिले और आसपास के क्षेत्रों से बरामद किया है। इन मोबाइलों को आज पुराना पुलिस लाइन स्थित स्वामी विवेकानंद अकादमी में एक विशेष कार्यक्रम के दौरान उनके वास्तविक मालिकों को सौंपा गया।
विज्ञापन


इस विशेष मौके पर, पुलिस ने लोगों को सायबर अपराधों और मोबाइल चोरी के मामलों से बचने के उपायों के बारे में भी जानकारी दी। एडिशनल एसपी बघेल ने बताया कि अगर किसी के मोबाइल का नुकसान होता है। या वह चोरी हो जाता है तो उसे CEIR पोर्टल (www.ceir.gov.in) पर जाकर रिपोर्ट दर्ज करनी चाहिए। इस पोर्टल पर "BLOCK STOLEN/LOST MOBILE" विकल्प का उपयोग करके आसानी से ऑनलाइन रिपोर्ट दर्ज की जा सकती है। जिससे पुलिस को मोबाइल की रिकवरी में सहायता मिलती है।
विज्ञापन
विज्ञापन


आज का कार्यक्रम भी एक बड़े संदेश के साथ संपन्न हुआ कि तकनीकी साधनों का सही उपयोग कर लोग अपनी खोई हुई वस्तुओं की वापसी में मदद कर सकते हैं। मोबाइल वितरण के दौरान लोगों के चेहरे पर खुशी साफ देखी जा सकती थी।और उन्होंने पुलिस की इस मेहनत की सराहना की। इस पहल ने कबीरधाम पुलिस की तत्परता और ईमानदारी को उजागर किया है।और यह साबित किया है कि समुदाय की सुरक्षा और सेवा के प्रति उनकी प्रतिबद्धता अटल हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed