फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   Kabirdham News ›   Athlete defrauded of rs 1.30 lakh in Kabirdham under pretext of a government job

कबीरधाम: सरकारी नौकरी के नाम पर ठगी, फर्जी जॉइनिंग लेटर भेजकर खिलाड़ी से ऐंठे 1.30 लाख; शिकायत बाद मामला दर्ज

Sun, 05 Jul 2026 12:47 PM IST
कबीरधाम ब्यूरो अमर उजाला नेटवर्क, कबीरधाम
अमर उजाला नेटवर्क, कबीरधाम Published by: कबीरधाम ब्यूरो Updated Sun, 05 Jul 2026 12:47 PM IST
सार

सरकारी नौकरी दिलाने का झांसा देकर एक फुटबॉल खिलाड़ी से 1.30 लाख रुपये ठग लिए गए। आरोपी ने खेल प्रशिक्षक पद का फर्जी जॉइनिंग लेटर भेजकर सुकमा में पदस्थापना का दावा किया। जांच में दस्तावेज फर्जी निकले, जिसके बाद पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी।

विज्ञापन
Athlete defrauded of rs 1.30 lakh in Kabirdham under pretext of a government job
ठगी मामले में मुकदमा दर्ज - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

सरकारी नौकरी का सपना दिखाकर बेरोजगार युवाओं को ठगने वाले फिर सक्रिय हो गए हैं। इस बार बोड़ला थाना क्षेत्र के एक फुटबॉल खिलाड़ी से खेल प्रशिक्षक (कोच) की नौकरी दिलाने के नाम पर 1.30 लाख रुपये की ठगी कर ली गई। आरोपी ने युवक को व्हाट्सएप पर फर्जी जॉइनिंग लेटर भेजकर सुकमा में पदस्थापना का दावा किया, लेकिन वहां पहुंचते ही पूरा खेल उजागर हो गया।

विज्ञापन


पीड़ित जुगेश्वर कुमार साहू ने बताया कि उसकी पहचान करीब डेढ़ साल पहले रायपुर के स्वामी विवेकानंद स्टेडियम में आयोजित फुटबॉल प्रतियोगिता के दौरान कलिंदर मिंज से हुई थी। दोनों साथ में गोवा में आयोजित प्रतियोगिता में भी शामिल हुए थे, जिससे आपसी विश्वास बढ़ गया।इसी परिचय का फायदा उठाते हुए आरोपी कलिंदर मिंज ने नवंबर 2025 में खेल विभाग में कोच की भर्ती निकलने की जानकारी दी और नौकरी लगवाने का भरोसा दिलाया। उसने आवेदन पत्र भरवाने के साथ शैक्षणिक दस्तावेज और अन्य प्रमाण-पत्र भी अपने पास ले लिए। बाद में अलग-अलग किस्तों में कुल 1.30 लाख रुपये ले लिए गए।
विज्ञापन


हैरानी की बात यह रही कि न तो युवक की कोई लिखित परीक्षा हुई, न इंटरव्यू लिया गया और न ही दस्तावेजों का सत्यापन कराया गया। इसके बावजूद 10 जून को उसके मोबाइल पर सुकमा पदस्थापना का कथित जॉइनिंग लेटर भेज दिया गया। आरोपी लगातार 20 से 30 जून के बीच जॉइनिंग करने का दबाव बनाता रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन


जब पीड़ित ने नियुक्ति पत्र की हार्ड कॉपी मांगी तो आरोपी टालमटोल करने लगा। संदेह होने पर युवक सुकमा पहुंचा, जहां खेल विभाग के अधिकारियों ने पहली नजर में ही दस्तावेज को फर्जी करार दे दिया। इसके बाद ठगी का पूरा मामला सामने आया। शिकायत के बाद बोड़ला पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस अब मामले की जांच में जुटी है और आरोपी की भूमिका के साथ यह भी खंगाला जा रहा है कि कहीं इसके पीछे कोई बड़ा गिरोह तो सक्रिय नहीं है, जो सरकारी नौकरी के नाम पर युवाओं को अपना शिकार बना रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed