फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   Kabirdham News ›   Kabaddi competition organized in Naxal affected areas of MP-CG border

Kabirdham: एमपी-सीजी बॉर्डर के नक्सल प्रभावित क्षेत्रों में कबड्डी प्रतियोगिता का आयोजन, 55 टीमों ने लिया भाग

Mon, 28 Aug 2023 12:35 PM IST
Digvijay Singh अमर उजाला नेटवर्क, कबीरधाम
अमर उजाला नेटवर्क, कबीरधाम Published by: Digvijay Singh Updated Mon, 28 Aug 2023 12:35 PM IST
सार

एसपी अभिषेक पल्लव ने ग्रामीणों से कहा कि बच्चों को अच्छे से पढ़ा लिखाकर डॉक्टर, पुलिस, इंजीनियर, शिक्षक सहित अधिकारी बनने के लिए प्रेरित करें। उन्होंने कहा की बच्चे डॉक्टर, पुलिस, इंजीनियर, शिक्षक बनेंगे तो गांव का नाम भी रोशन होगा। 

विज्ञापन
Kabaddi competition organized in Naxal affected areas of MP-CG border
एमपी-सीजी बॉर्डर पर कबड्डी प्रतियोगिता का आयोजन - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

छत्तीसगढ़ के कबीरधाम पुलिस द्वारा एमपी-सीजी बॉर्डर के नक्सल प्रभावित क्षेत्रों में कबड्डी प्रतियोगिता का आयोजन कर ग्रामीणों के साथ दोस्ती बढ़ा रही है। दरअसल सामुदायिक पुलिसिंग के तहत  जिला खैरागढ़, थाना साल्हेवारा के सुदूर वनांचल, अति नक्सल प्रभावित क्षेत्र ग्राम बासभीरा में ग्राम खेल समिति, कबीरधाम और खैरागढ़ पुलिस की संयुक्त तत्वाधान में कबड्डी प्रतियोगिता का शुभारंभ किया गया। ग्राम खेल समिति और ग्रामीणों के आमंत्रण पर कबीरधाम पुलिस अधीक्षक डॉ. अभिषेक पल्लव कबड्डी प्रतियोगिता के शुभारंभ अवसर पर शामिल हुए। पुलिस अधीक्षक के गांव पहुंचने पर हजारों की संख्या में उपस्थित ग्रामीणों ने कलश यात्रा, राउत नाचा और पारंपरिक तरीके से स्वागत किया। कबड्डी प्रतियोगिता के लिए छत्तीसगढ़ मध्यप्रदेश की सीमा के नक्सल प्रभावित गांवों के लगभग 55 टीमों ने पंजीयन कराया है।

विज्ञापन

 

एसपी अभिषेक पल्लव ने ग्रामीणों से कहा कि बच्चों को अच्छे से पढ़ा लिखाकर डॉक्टर, पुलिस, इंजीनियर, शिक्षक सहित अधिकारी बनने के लिए प्रेरित करें। उन्होंने कहा की बच्चे डॉक्टर, पुलिस, इंजीनियर, शिक्षक बनेंगे तो गांव का नाम भी रोशन होगा। बता दें कि कबीरधाम पुलिस द्वारा 500 से अधिक ग्रामों में खेल समिति का गठन किया गया है। कबीरधाम जिला सहित खैरागढ़ जिला के लगभग 12 गांव में भी खेल समिति कबीरधाम पुलिस द्वारा बनाया गया है, जो सरहदी ग्राम है। 

विज्ञापन

 

कबड्डी प्रतियोगिता में पुलिस अनुभाग अधिकारी गंडई प्रशांत खंडे, थाना प्रभारी सालेवारा, थाना प्रभारी  रेगाखार, थाना प्रभारी मोहगांव समेत हजारों की संख्या में ग्रामीण उपस्थित थे। सामुदायिक पुलिसिंग के तहत लगातार खेल आयोजन एवं सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजन किया जा रहा है। इससे प्रभावित होकर नक्सल प्रभावित गांव के युवाओं द्वारा लगातार पुलिस अधीक्षक एवं जिले के वरिष्ठ अधिकारियों से मिलकर आयोजन कराने के संबंध में आमंत्रण तथा मुलाकात किया जा रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed