फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   Kabirdham News ›   Irrigation facilities will be expanded in Kabirdham

Kabirdham: जिले में सिंचाई सुविधाओं का होगा विस्तार, धान की खेती करने वाले किसानों को मिलेगा फायदा

Mon, 09 Oct 2023 04:20 PM IST
Digvijay Singh अमर उजाला नेटवर्क, कबीरधाम
अमर उजाला नेटवर्क, कबीरधाम Published by: Digvijay Singh Updated Mon, 09 Oct 2023 04:20 PM IST
सार

कबीरधाम जिला कृषि प्रधान जिला है, यहां किसानों द्वारा गन्ना की खेती की जाती है जिसे ध्यान में रखते हुए भोरमदेव सहकारी शक्कर कारखाना खोला गया था। इसी पर आधारित गन्ना बेस इथेनॉल प्लांट की स्थापना की गई है।

विज्ञापन
Irrigation facilities will be expanded in Kabirdham
धान की खेती करने वाले किसानों को मिलेगा फायदा - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

कबीरधाम जिले में सिंचाई सुविधाओं का विस्तार होगा। जिले के सहसपुर लोहारा विकासखण्ड की बरोदाखुर्द जलाशय योजना के निर्माण हेतु लगभग 8470.72 लाख रू. की मंजूरी मिली है। बरोदाखुर्द जलाशय योजना के निर्माण से 4890 एकड़ खरीफ क्षेत्र में सिंचाई की सुविधा मिलने लगेगी जिसे बाद में बढ़ाया भी जा सकेगा। वन भूमि प्राप्त होने के बाद ही निविदा का कार्य प्रारंभ करने की शर्त जल संसाधन विभाग द्वारा रखी गई है। कबीरधाम जिले सहसपुर लोहारा विकासखंड में सिंचाई विस्तार की दिशा में एक और जलाशय निर्माण के लिए राशि की मंजूरी मिलने से खेती किसानी के कार्य में सुविधा होगी। इस क्षेत्र में जलाशय की अवश्यकता महसूस की जा रही थी।

विज्ञापन


सिंचाई योजनाओं को मिल चुकी है मंजूरी

इससे पहले भी कवर्धा विधानसभा में किसानों के लिए सिंचाई सुविधाओं का विस्तार करते हुए घठौला जलाशय निर्माण के लिए 12 करोड़ रूपए की मंजूरी मिली चुकी है। इसके साथ ही 69 करोड़ 76 लाख रूपए की लागत से जगमड़वा जलाशय निर्माण कार्य और चार करोड़ 45 लाख 94 हजार रूपए की लागत से खम्हरिया व्यपवर्तन योजना निर्माण का भूमिपूजन किया गया है। जिले में लगातार सिंचाई क्षेत्र में विस्तार मिलने से जिले के किसानों के चेहरे में खुशी देखी जा रही है। कबीरधाम जिले में सिंचाई सुविधाओं को ध्यान में रखना कृषि के विस्तार के लिए आवश्यक था। नहरों और जलाशयों के निर्माण से सिंचाई में सुविधा होगी।

विज्ञापन

 

कबीरधाम है कृषि प्रधान जिला

कबीरधाम जिला कृषि प्रधान जिला है, यहां किसानों द्वारा गन्ना की खेती की जाती है जिसे ध्यान में रखते हुए भोरमदेव सहकारी शक्कर कारखाना खोला गया था। इसी पर आधारित गन्ना बेस इथेनॉल प्लांट की स्थापना की गई है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed