फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   Kabirdham News ›   Husband killed wife by beating her with stick for not giving tobacco in kabirdham

तंबाकू के लिए पत्नी का कत्ल: डंडे से पीटकर मार डाला, दामाद के घर जाकर बोला- नशे में तुम्हारी सास की जान ले ली

Sun, 18 Jun 2023 08:15 PM IST
मोहनीश श्रीवास्तव न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कबीरधाम
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कबीरधाम Published by: मोहनीश श्रीवास्तव Updated Sun, 18 Jun 2023 08:15 PM IST
सार

पुलिस मौके पर पहुंची और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा। इसके बाद इलाके में घेराबंदी की और आरोपी बुधराम को ग्राम दलदली से गिरफ्तार कर लिया। पुलिस पूछताछ में आरोपी बुधराम ने हत्या की बात स्वीकार कर ली। 

विज्ञापन
Husband killed wife by beating her with stick for not giving tobacco in kabirdham
पुलिस गिरफ्त में आरोपी। - फोटो : संवाद

विस्तार

छत्तीसगढ़ के कबीरधाम में एक वृद्ध ने शनिवार देर रात अपनी पत्नी की डंडे से पीट-पीटकर जान ले ली। इसके बाद अगले दिन सुबह अपने दामाद के घर पहुंचा और बोला कि तुम्हारी सास की जान ले ली है। अधेड़ शादी कार्यक्रम से शराब के नशे में घर पहुंचा था। इसके बाद खाने के लिए तंबाकू मांगी। पत्नी ने मना किया तो उसकी हत्या कर दी। सूचना मिलने पर पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया और आरोपी पति को गिरफ्तार कर लिया है। मामला नक्सल प्रभावित तरेगांव थाना क्षेत्र का है। 

विज्ञापन


जानकारी के मुताबिक, ग्राम केशमर्दा निवासी कुमार सिंह (32) पुत्र फत्तुसिंग बैगा ने रिपोर्ट दर्ज कराई कि, रविवार सुबह करीब 10 बजे उनके ससुर बुधराम बैगा घर आए। उसने बताया कि, वह शनिवार को 4 बजे गांव में ही एक शादी कार्यक्रम में शामिल होने के लिए गया था। वहां से शराब के नशे में घर लौटा। वहां आंगन में सास बिराजोबाई से उन्होंने तंबाकू खाने के लिए मांगा। इस पर उसकी सास ने इनकार कर दिया। इस बात को लेकर उसके ससुर को गुस्सा आ गया और उन्होंने डंडे से पीटकर मार डाला। 
विज्ञापन


कुमार ने बताया कि उसके ससुर बुधराम ने सुबह बताया कि सास बिराजोबाई आंगन में मृत पड़ी हुई है। इसके बाद ससुर जंगल की ओर भाग निकला। इस पर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा। इसके बाद इलाके में घेराबंदी की और आरोपी बुधराम को ग्राम दलदली से गिरफ्तार कर लिया। पुलिस पूछताछ में आरोपी बुधराम ने हत्या की बात स्वीकार कर ली। पुलिस ने आरोपी को कोर्ट में पेश कर जेल भेज दिया है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed