{"_id":"67fa137496e6b2e82506d2ab","slug":"hanuman-jayanti-deputy-cm-vijay-sharma-performed-puja-participated-in-maha-aarti-wished-for-happiness-and-pros-2025-04-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"हनुमान जयंती: डिप्टी सीएम विजय शर्मा ने की पूजा-अर्चना, महाआरती में हुए शामिल, सुख-समृद्धि की कामना","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हनुमान जयंती: डिप्टी सीएम विजय शर्मा ने की पूजा-अर्चना, महाआरती में हुए शामिल, सुख-समृद्धि की कामना
Sat, 12 Apr 2025 02:22 PM IST
Digvijay Singh
अमर उजाला नेटवर्क, कबीरधाम
अमर उजाला नेटवर्क, कबीरधाम
Published by: Digvijay Singh
Updated Sat, 12 Apr 2025 02:22 PM IST
सार
आज शनिवार को हनुमान जयंती के पावन अवसर पर छत्तीसगढ़ के डिप्टी सीएम विजय शर्मा ने कबीरधाम जिले के ऐतिहासिक व आस्था के प्रमुख केंद्र खेड़ापति हनुमान मंदिर पहुंचकर विशेष पूजा-अर्चना की।
विज्ञापन
डिप्टी सीएम विजय शर्मा ने की पूजा-अर्चना
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
आज शनिवार को हनुमान जयंती के पावन अवसर पर छत्तीसगढ़ के डिप्टी सीएम विजय शर्मा ने कबीरधाम जिले के ऐतिहासिक व आस्था के प्रमुख केंद्र खेड़ापति हनुमान मंदिर पहुंचकर विशेष पूजा-अर्चना की। उन्होंने श्रद्धा और भक्ति के साथ मंदिर में महाआरती में शामिल हुए व प्रदेश सहित जिलेवासियों की सुख-शांति, समृद्धि और निरोगी जीवन की कामना की। इस अवसर पर डिप्टी सीएम के साथ जिले के प्रमुख जनप्रतिनिधि भी उपस्थित रहे।
विज्ञापन
पूजा-अर्चना के बाद मंदिर परिसर में विशेष महाआरती का आयोजन हुआ, जिसमें बड़ी संख्या में श्रद्धालु शामिल हुए। महाआरती के दौरान पूरा मंदिर परिसर जय बजरंग बली के जयकारों से गूंज उठा व भक्तिभाव से वातावरण आध्यात्मिक ऊर्जा से ओतप्रोत हो गया। डिप्टी सीएम विजय शर्मा ने उपस्थित श्रद्धालुओं को संबोधित करते हुए कहा कि हनुमान जी की आराधना से शक्ति, साहस और संकल्प की भावना प्राप्त होती है। उन्होंने कहा कि खेड़ापति हनुमान मंदिर केवल एक धार्मिक स्थल नहीं, बल्कि जनआस्था का प्रतीक है, जहां श्रद्धालुजन आकर आत्मिक शांति का अनुभव करते हैं। उन्होंने सभी को हनुमान जयंती की शुभकामनाएं दीं और प्रदेश में सद्भाव, शांति और विकास की भावना को मजबूत बनाए रखने का आह्वान किया।
विज्ञापन
हनुमान जयंती के इस पावन पर्व पर मंदिर परिसर में दिनभर धार्मिक अनुष्ठान, भजन-कीर्तन और प्रसाद वितरण का आयोजन चलता रहा, जिसमें बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने सहभागिता की। स्थानीय प्रशासन व मंदिर समिति द्वारा श्रद्धालुओं की सुविधाओं के लिए समुचित व्यवस्था की गई थी।उल्लेखनीय है कि कबीरधाम जिले का खेड़ापति हनुमान मंदिर जनआस्था का महत्वपूर्ण केंद्र है, जहां प्रत्येक मंगलवार एवं विशेष पर्वों पर दूर-दूर से श्रद्धालु दर्शन करने आते हैं।
विज्ञापन