{"_id":"68496b9d0d0b7ec2a4020b58","slug":"greed-for-land-compensation-took-his-life-nephew-along-with-his-wife-killed-his-uncle-in-kabirdham-2025-06-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"कबीरधाम: जमीन मुआवजे के प्रति लालच ने ली जान, भतीजे ने पत्नी के साथ मिलकर की चाचा की हत्या","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कबीरधाम: जमीन मुआवजे के प्रति लालच ने ली जान, भतीजे ने पत्नी के साथ मिलकर की चाचा की हत्या
Wed, 11 Jun 2025 05:32 PM IST
Digvijay Singh
अमर उजाला नेटवर्क, कबीरधाम
अमर उजाला नेटवर्क, कबीरधाम
Published by: Digvijay Singh
Updated Wed, 11 Jun 2025 05:32 PM IST
सार
आज बुधवार को कबीरधाम पुलिस ने एक संवेदनशील हत्या के मामले में कार्रवाई किया है। पुलिस ने 10 दिन बाद बुजुर्ग की हत्या का खुलासा कर दिया है।
विज्ञापन
पुुलिस की गिरफ्त में आरोपी
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
आज बुधवार को कबीरधाम पुलिस ने एक संवेदनशील हत्या के मामले में कार्रवाई किया है। पुलिस ने 10 दिन बाद बुजुर्ग की हत्या का खुलासा कर दिया है। पुलिस चौकी पोंड़ी अंतर्गत ग्राम प्रभाटोला में हुए हत्या की गुत्थी सुलझाते हुए आरोपी भतीजे व उसकी पत्नी को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड में भेजा है। पुलिस चौकी प्रभारी एसआई विमल लावनिया ने बताया कि इसी माह दो जून को साहेबदास कुर्रे ने रिपोर्ट दर्ज कराई थी कि उनके चाचा अगमदास कुर्रे की संदिग्ध परिस्थिति में मृत्यु हो गई है। प्रारंभिक मर्ग जांच के बाद पीएम में हत्या की पुष्टि हुई। मामले में धारा 103(1) बीएनएस दर्ज की जांच शुरू किया।
विज्ञापन
जांच के दौरान संदेह के आधार पर मृतक के भतीजे साहेबदास कुर्रे उम्र 45 व उसकी पत्नी सरोज बाई कुर्रे उम्र 42 निवासी प्रभाटोला को पूछताछ के लिए बुलाया गया। कड़ाई से पूछताछ करने पर दोनों ने जमीन के मुआवजे की राशि प्राप्त करने के लालच में हत्या करना स्वीकार किया। आरोपी साहेबदास ने बताया कि उसने टंगिया से हमला कर चाचा अगमदास की हत्या की। आरोपी के घर से घटना में प्रयुक्त धारदार टंगिया व उसकी बाइक CG 09 JR 8364 व सरोज बाई द्वारा घटना के समय पहने वस्त्र भी जब्त किए गए हैं।
विज्ञापन